मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 1036 सवालों से घिरेगी सरकार; आपदा-शिक्षा-स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। 10 बैठकों वाले इस सत्र के लिए विधायकों ने 1036 सवाल भेजे हैं, जिनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। भारी बारिश से हुए नुकसान, शिक्षा में रिक्त पदों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ व सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सदन में प्रमुखता से उठेंगे।

4 मिनट
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 1036 सवालों से घिरेगी सरकार; आपदा-शिक्षा-स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

3 सितंबर तक चलेंगे 10 बैठकें, मंत्रियों के आश्वासनों की निगरानी के लिए बन सकती है विशेष एश्योरेंस कमेटी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगा। प्रदेश की 14वीं विधानसभा के इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकार वार्ता में सत्र की तैयारियों और कार्यवाही से जुड़ी जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि संसदीय परंपराओं के अनुसार सदन के भीतर कही गई बात को सत्य माना जाता है। सदन की कार्यवाही को सुचारू और प्रभावी बनाए रखना सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

सत्र के लिए पहुंचे 1036 सवाल

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1036 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सभी प्रश्नों के नोटिस ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं और उन्हें सरकार के संबंधित विभागों को जवाब के लिए भेज दिया गया है।

आपदा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

सत्र में प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठने की संभावना है। विधायकों ने सड़कों और पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान से जुड़े सवाल पूछे हैं।

इसके अलावा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों, सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति तथा स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी से जुड़े सवाल भी सदन में उठेंगे।

मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक मशीनों और दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा गया है।

मंत्रियों के आश्वासनों पर नजर रखने के लिए बन सकती है कमेटी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंत्रियों की ओर से सदन में दिए जाने वाले आश्वासनों के क्रियान्वयन की निगरानी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्टैंडिंग कमेटियां विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करती हैं। आवश्यकता महसूस होने पर मंत्रियों के आश्वासनों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में अलग 'एश्योरेंस कमेटी' गठित करने पर विचार किया जा सकता है।

90 से 132 फीसदी रही विधानसभा की उत्पादकता

पठानिया ने कहा कि हिमाचल विधानसभा की कार्य उत्पादकता देशभर में बेहतर रही है। विभिन्न सत्रों में विधानसभा की उत्पादकता 90 से 132 फीसदी तक दर्ज की गई है।

सत्र के सुचारू संचालन को लेकर 20 अगस्त को सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। 21 अगस्त को सत्र के पहले दिन दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद सदन की नियमित कार्यवाही शुरू होगी।

इन नियमों के तहत भी मिली सूचनाएं

  • नियम 62: ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत 13 सूचनाएं

  • नियम 63: दो घंटे की चर्चा के लिए 2 सूचनाएं

  • नियम 101: गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए 5 सूचनाएं

  • नियम 130: प्रदेश हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर 15 सूचनाएं

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें