हमीरपुर में भारी बारिश से तबाही, हथोल स्कूल की दीवार बही; एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा
सार
हमीरपुर जिले में रात से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नादौन के हथोल सरकारी स्कूल में खड्ड का पानी घुसने से स्कूल की दीवार बह गई, जिसके बाद बच्चों को तुरंत छुट्टी दे दी गई। वहीं शुक्कर खड्ड से पाहलू तक संपर्क मार्ग बहने से करीब एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। कश्मीर गांव में मलबे में फंसे चार घरों के लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
प्रकाशित: ()2 मिनट405 शब्द

