मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

विधानसभा

55 संबंधित खबरें

हिमाचल में 68 से बढ़कर 102 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

हिमाचल में 68 से बढ़कर 102 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

केंद्र सरकार के प्रस्तावित संविधान संशोधन के बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 68 से बढ़कर 102 और लोकसभा सीटें 4 से बढ़कर 6 हो सकती हैं। प्रस्ताव में सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि और महिला आरक्षण लागू करने की व्यवस्था शामिल है। परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं और प्रदेश के चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं।

सेना पर बयान को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी पर बरसे पंकज जम्वाल, बर्खास्तगी की मांग

सेना पर बयान को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी पर बरसे पंकज जम्वाल, बर्खास्तगी की मांग

हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के विधानसभा में दिए गए बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा ने माफी नहीं मांगने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बिलासपुर में भाजयुमो का हल्लाबोल, मंत्री जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका

बिलासपुर में भाजयुमो का हल्लाबोल, मंत्री जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका

विधानसभा में सैनिकों को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा चौक पर जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला जलाने से रोकने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई, लेकिन विरोध के बावजूद पुतले को आग लगा दी गई।

जगत सिंह नेगी के बयान पर शिमला में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

जगत सिंह नेगी के बयान पर शिमला में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में शिमला में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। पुतला जलाने के प्रयास के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। भाजपा ने मंत्री से सार्वजनिक माफी और मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग उठाई है।

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया IGMC में भर्ती, CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने जाना हाल

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया IGMC में भर्ती, CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने जाना हाल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जगत सिंह नेगी के बयान पर हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला; मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

जगत सिंह नेगी के बयान पर हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला; मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की विधानसभा में सेना को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी विवाद बढ़ गया है। हमीरपुर के रानी झांसी पार्क में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर मंत्री का पुतला जलाया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई।

शीतकालीन सत्र के सफल संचालन पर CM सुक्खू ने जताया आभार, अनाथ बच्चों के अधिकारों वाला कानून बताया ऐतिहासिक

शीतकालीन सत्र के सफल संचालन पर CM सुक्खू ने जताया आभार, अनाथ बच्चों के अधिकारों वाला कानून बताया ऐतिहासिक

धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्र के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने अनाथ बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक आर्थिक और शैक्षणिक सहायता देने वाले कानून को ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही प्रदेश की अतिरिक्त भूमि और क्लिंकर शुल्क से जुड़े विधेयकों पर भी सरकार का पक्ष रखा।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री झूठ बोलने के योद्धा

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री झूठ बोलने के योद्धा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री को 'झूठ बोलने का योद्धा' बताते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति और सरकारी संपत्तियों को लीज पर देने के फैसलों पर सवाल उठाए। जयराम ने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों के बजाय जश्न की तैयारियों में जुटी है और प्रदेश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है।

1. विधानसभा में CM सुक्खू की दो बड़ी घोषणाएं, धर्मशाला में हाईकोर्ट बेंच और दूसरी महिला बटालियन

1. विधानसभा में CM सुक्खू की दो बड़ी घोषणाएं, धर्मशाला में हाईकोर्ट बेंच और दूसरी महिला बटालियन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित करने की घोषणा की है। इससे कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर सहित निचले हिमाचल के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दूसरी महिला पुलिस बटालियन स्थापित करने और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता महिला बिगलर टीम की प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया।

HRTC खरीदेगा 1,000 इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें, हिमाचल में बहाल होंगे 242 बंद रूट

HRTC खरीदेगा 1,000 इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें, हिमाचल में बहाल होंगे 242 बंद रूट

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए HRTC एक हजार इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें खरीदेगा। इसके अलावा दुर्गम और संकरे मार्गों के लिए 100 मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में बताया कि नई बसों की खरीद के बाद प्रदेश के 242 बंद पड़े रूटों को बहाल करने में मदद मिलेगी।

जगत सिंह नेगी के बयान पर भाजपा को नरेश चौहान का जवाब, बोले- विपक्ष मुद्दाविहीन

जगत सिंह नेगी के बयान पर भाजपा को नरेश चौहान का जवाब, बोले- विपक्ष मुद्दाविहीन

हिमाचल प्रदेश में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर पलटवार करते हुए विपक्ष को मुद्दाविहीन बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और सेना के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। साथ ही विधानसभा सत्र में विपक्ष के वॉकआउट को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, जगत नेगी की बर्खास्तगी की मांग लेकर राज्यपाल से मिली भाजपा

ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, जगत नेगी की बर्खास्तगी की मांग लेकर राज्यपाल से मिली भाजपा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला शीतकालीन सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, राफेल और सशस्त्र सेनाओं को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और मामले की जांच करवाने की मांग की है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा की कार्यवाही से विवादित टिप्पणियां हटाने की भी मांग उठाई।