जगत सिंह नेगी के बयान पर हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला; मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
सार
हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की विधानसभा में सेना को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी विवाद बढ़ गया है। हमीरपुर के रानी झांसी पार्क में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर मंत्री का पुतला जलाया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई।
प्रकाशित: ()2 मिनट409 शब्द

