मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जगत सिंह नेगी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ा विपक्ष

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी जगत सिंह नेगी के ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर दिए बयान को लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने का आग्रह करने के बावजूद अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है।

TV Incharge

1 मिनट
सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जगत सिंह नेगी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ा विपक्ष

विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, जयराम ठाकुर बोले—मंत्री के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी मंत्री जगत सिंह नेगी के ऑपरेशन सिंदूर और राफेल को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद जारी रहा। विपक्ष ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर मंत्री के बयान पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने कहा कि भारतीय सेना का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया गया था। उस समय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि रिकॉर्डिंग सुनने के बाद इस मामले को देखा जाएगा, लेकिन अभी तक मंत्री का बयान सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अब विपक्ष की मांग है कि मुख्यमंत्री मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि सेना को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर से कई तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं। विपक्ष ने स्पष्ट किया कि सेना के सम्मान से जुड़े इस मुद्दे पर उसका विरोध जारी रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें