हिमकेयर पर जनक राज का CM सुक्खू को जवाब, बोले- 11 लाख लाभार्थियों और डॉक्टरों से मांगें माफी
सार
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन हिमकेयर योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पुरुषों के नाम पर बच्चेदानी के ऑपरेशन दर्ज होने का मामला लिपिकीय गलती हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकारी डॉक्टरों और हिमकेयर योजना के करीब 11 लाख लाभार्थियों से माफी मांगने की मांग की।
प्रकाशित: ()2 मिनट449 शब्द

