मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

ऊना अस्पताल को मिला नया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. साहिल पुरी ने संभाला कार्यभार

सार

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के गायनी विभाग को नया स्त्री रोग विशेषज्ञ मिल गया है। प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त डॉ. साहिल पुरी ने 17 नवंबर को कार्यभार संभालने के बाद मरीजों की जांच शुरू कर दी है। उनकी नियुक्ति से गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से जूझ रही मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

TV Incharge

2 मिनट
 ऊना अस्पताल को मिला नया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. साहिल पुरी ने संभाला कार्यभार

17 नवंबर से शुरू की मरीजों की जांच, गायनी विभाग में लंबे समय से चल रही विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी दूर होने की उम्मीद

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनी) विभाग में लंबे समय से चल रही विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के बीच अब राहत मिली है। प्रदेश सरकार की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.

साहिल पुरी की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. साहिल पुरी ने 17 नवंबर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मरीजों की जांच भी शुरू कर दी है।

डॉ. साहिल पुरी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। वे पूरी कर्मठता और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों को यथासंभव बेहतर उपचार प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वे थाना कलां और बसदेहड़ा में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार के स्टेट कोटे के तहत पीजी की पढ़ाई पूरी की। अब सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सेवाएं देने का अवसर प्रदान किया है।

डॉ. साहिल पुरी ने कहा कि वे अपनी ओर से बेहतरीन सेवाएं देने का प्रयास करेंगे, ताकि मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें अस्पताल में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का गायनी विभाग लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी से जूझ रहा था। ऐसे में डॉ. साहिल पुरी के कार्यभार संभालने से गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से जूझ रही मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • ऊना अस्पताल
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. साहिल पुरी
  • स्वास्थ्य सुविधाएं
  • क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
  • गायनी विभाग

इस खबर को शेयर करें