जगत नेगी की टिप्पणी पर भड़की BJP, सदन में माफी की मांग
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सेना पर टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंत्री जगत सिंह नेगी से सदन में माफी मांगने की मांग की। वहीं, नेगी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी भारतीय सेना के खिलाफ नहीं, बल्कि राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर थी।
प्रकाशित: ()2 मिनट383 शब्द

