ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, जगत नेगी की बर्खास्तगी की मांग लेकर राज्यपाल से मिली भाजपा
सार
हिमा चल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला शीतकालीन सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, राफेल और सशस्त्र सेनाओं को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और मामले की जांच करवाने की मांग की है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा की कार्यवाही से विवादित टिप्पणियां हटाने की भी मांग उठाई।
प्रकाशित: ()2 मिनट422 शब्द

