सेना पर बयान को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी पर बरसे पंकज जम्वाल, बर्खास्तगी की मांग
सार
हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के विधानसभा में दिए गए बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा ने माफी नहीं मांगने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
प्रकाशित: ()2 मिनट299 शब्द

