हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया IGMC में भर्ती, CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने जाना हाल
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रकाशित: ()1 मिनट206 शब्द

