मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

ज्वालाजी से लौटते समय हादसा, पहले सैनिक भाई की मौत, अब उपचार के दौरान बड़े भाई ने भी तोड़ा दम

सार

झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलागण के गांव कुठेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। कुछ दिन पहले ज्वालाजी मंदिर से लौटते समय नादौन के पास बाइक दुर्घटना में करीब 25 वर्षीय सैनिक विकास की मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके बड़े भाई आकाश ने अब एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

2 मिनट
ज्वालाजी से लौटते समय हादसा, पहले सैनिक भाई की मौत, अब उपचार के दौरान बड़े भाई ने भी तोड़ा दम

झंडूता के कुठेड़ा में पसरा मातम, नादौन के पास बाइक दुर्घटना में दोनों भाइयों की गई जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलागण के गांव कुठेड़ा में एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। कुछ दिन पहले नादौन के पास हुए सड़क हादसे में करीब 25 वर्षीय सैनिक विकास की मौत हो गई थी। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके बड़े भाई आकाश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार विकास अपने बड़े भाई आकाश के साथ बाइक पर ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने गया था। मंदिर से वापस लौटते समय नादौन के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हादसे के बाद आकाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसका एम्स में उपचार चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आकाश ने भी दम तोड़ दिया।

आकाश की मौत की खबर मिलते ही कुठेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से आकाश को अंतिम विदाई दी। कुछ ही दिनों के अंतराल में दो भाइयों की मौत से पूरा क्षेत्र गहरे सदमे में है।

परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े दुख से कम नहीं है। एक ही हादसे में दोनों भाइयों को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • tragic accident
  • ज्वालामुखी
  • soldier death
  • motorcycle crash
  • grief
  • family tragedy

इस खबर को शेयर करें