नशे के खिलाफ ऊना में बड़ा जनअभियान, 7 सितंबर को 35 हजार विद्यार्थी निकालेंगे वॉकथॉन
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत ऊना में 7 सितंबर को बड़ा जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम से होने वाली वॉकथॉन में जिला भर के स्कूल और कॉलेजों के करीब 35 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी जतिन लाल ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रकाशित: ()3 मिनट479 शब्द

