मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

जागरूकता

46 संबंधित खबरें

नशे के दौर में दलीप सिंह की अनूठी पहल

नशे के दौर में दलीप सिंह की अनूठी पहल

हिमाचल के चौंतड़ा क्षेत्र में पूर्व सैनिक दलीप सिंह की शराब मुक्त शादी को प्रोत्साहित करने की मुहिम रंग ला रही है। खजूर गांव में बिना शराब के संपन्न हुई पल्लवी की शादी पर उन्होंने आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये शगुन के रूप में भेंट किए। उनकी यह पहल शादियों में बढ़ते शराब के चलन के बीच नशे से दूर रहने और सादगीपूर्ण आयोजन का प्रेरणादायक संदेश देती है।

धर्मशाला में पीएम सूर्यघर योजना पर जागरूकता सेमिनार, 5.50% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन

धर्मशाला में पीएम सूर्यघर योजना पर जागरूकता सेमिनार, 5.50% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन

धर्मशाला के गमरू वार्ड नंबर-5 में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने सोलर पैनल लगाने के लिए 5.50 प्रतिशत ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक के ऋण की जानकारी दी। योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के उपभोक्ताओं को 85,800 रुपये की विशेष सब्सिडी मिलेगी। बैंक के अनुसार ऋण के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होगी।

एंटीबायोटिक्स का गलत इस्तेमाल बढ़ा सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

एंटीबायोटिक्स का गलत इस्तेमाल बढ़ा सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

एंटीबायोटिक्स का बिना जरूरत और गलत तरीके से इस्तेमाल भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है। इसी को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के तहत अभियान चलाया जा रहा है। डॉक्टरों ने चेताया कि एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग से दवाओं का असर कम हो सकता है और सामान्य संक्रमणों का इलाज भी मुश्किल बन सकता है।

सर्दियों में बच्चों को निमोनिया का खतरा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सर्दियों में बच्चों को निमोनिया का खतरा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सर्दियों में छोटे बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव और समय पर उपचार के लिए 12 नवंबर से 28 फरवरी तक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभाग ने अभिभावकों को बच्चों में तेज सांस चलने, पसलियां धंसने और दूध पीने में कमी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी है।

बड़गांव में प्राकृतिक खेती और सब्जी उत्पादन शिविर, किसानों को बांटे बीज

बड़गांव में प्राकृतिक खेती और सब्जी उत्पादन शिविर, किसानों को बांटे बीज

बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत बड़गांव में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती एवं सब्जी, कंद फसल उत्पादन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और सब्जी उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को सब्जियों के बीज भी वितरित किए गए।

एनएसएस शिविर में नीति महाजन ने विद्यार्थियों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक

एनएसएस शिविर में नीति महाजन ने विद्यार्थियों को किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष नीति महाजन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ खेलकूद, योग व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर सुलियाली आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर सुलियाली आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर नूरपुर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुलियाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने की। उन्होंने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग और नियमित व्यायाम के लाभों के बारे में जानकारी दी।

मंडी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता का संदेश

मंडी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता का संदेश

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के रेड रिबन क्लब ने HIV/AIDS जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। विद्यार्थियों ने संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया।

नूरपुर में ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ तेज, 60 दिनों में 52 पंचायतों तक पहुंचने का लक्ष्य

नूरपुर में ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ तेज, 60 दिनों में 52 पंचायतों तक पहुंचने का लक्ष्य

नूरपुर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत सुलयाली पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया। आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने 60 दिनों में क्षेत्र की 52 पंचायतों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

किन्नौर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की विशाल रैली, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की उठी आवाज

किन्नौर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की विशाल रैली, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की उठी आवाज

किन्नौर के रिकांग पिओ में कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल रैली निकाली। रैली में लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

हमीरपुर से कांग्रेस ने शुरू की वोट बचाओ यात्रा, पांच विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव पहुंचेगी रथ यात्रा

हमीरपुर से कांग्रेस ने शुरू की वोट बचाओ यात्रा, पांच विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव पहुंचेगी रथ यात्रा

हमीरपुर जिला कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रथ यात्रा शुरू की है। आठ दिनों तक चलने वाली यह यात्रा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अभियान के बारे में जागरूक करेगी।

HPV वैक्सीनेशन अभियान में नूरपुर स्वास्थ्य खंड कांगड़ा में प्रथम

HPV वैक्सीनेशन अभियान में नूरपुर स्वास्थ्य खंड कांगड़ा में प्रथम

नूरपुर स्वास्थ्य खंड ने HPV वैक्सीनेशन अभियान में जिला कांगड़ा में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीएमओ डॉ. दिलवर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए अभिभावकों से पात्र किशोरियों का निर्धारित आयु सीमा में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।