श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी की धूम, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
सार
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही अष्टमी पूजन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। अब तक करीब 50 हजार श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर चुके हैं। इस बार वीडियो वॉल सिस्टम के जरिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को भी माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
प्रकाशित: ()2 मिनट398 शब्द

