मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

श्रावण अष्टमी मेला संपन्न होने के बाद भी नैना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

सार

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेला संपन्न होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है। रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। भारी भीड़ के बीच मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए।

2 मिनट
श्रावण अष्टमी मेला संपन्न होने के बाद भी नैना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, दोपहर बाद फ्लाईओवर तक पहुंची कतार

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेला संपन्न होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। रविवार को भी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और शीश नवाकर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री नैना देवी मंदिर में माथा टेका। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक लगातार जारी रहा। दोपहर की आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई और दर्शन के लिए लगी कतार फ्लाईओवर तक पहुंच गई।

लंबी कतारों में करवाए गए माता के दर्शन

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखा गया। श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रवेश मार्ग से कतारबद्ध तरीके से मंदिर परिसर में प्रवेश करवाया गया, ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

मेला संपन्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर में दिनभर रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गर्मी में समाजसेवी संस्थाओं ने उपलब्ध करवाया ठंडा पानी

रविवार को गर्मी और उमस के बीच श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं ने भी सराहनीय पहल की। माता के प्रवेश और निकासी द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई।

दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की। श्रद्धालुओं ने गर्मी के बीच पेयजल की व्यवस्था करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं का आभार जताया और इस पहल की सराहना की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें