लडभड़ोल में गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक प्रकाश राणा हुए शामिल
सार
लडभड़ोल में गुरु संत शिरोमणि रविदास की पवित्र मिट्टी के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा ने यात्रा में मुख्य रूप से शिरकत की। न्यू मार्केट से शुरू हुई यात्रा गाजे-बाजे के साथ लोहार-जोल स्थित गुरु रविदास मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इसका समापन हुआ।
प्रकाशित: ()2 मिनट270 शब्द

