हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त रुख: अधिकारियों के बार-बार तबादलों पर लगाम, सरकार पर 25 हजार जुर्माना
सार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों के बार-बार और असमय तबादलों पर सख्त रुख अपनाते हुए क्लास वन अधिकारियों के लिए न्यूनतम कार्यकाल की नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पहले से तय मामलों में बार-बार अपील दायर करने पर राज्य सरकार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हाईकोर्ट ने नौणी यूनिवर्सिटी की पूर्व हॉस्टल वार्डन को भी 9.25 लाख रुपये की रिकवरी के मामले में राहत दी है।
प्रकाशित: ()4 मिनट788 शब्द

