मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पोस्टल पेंशनर्स का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सार

धर्मशाला में ऑल इंडिया पोस्टल एवं आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर सितंबर और नवंबर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

2 मिनट
धर्मशाला में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पोस्टल पेंशनर्स का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पेंशन रूल्स वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लेने की मांग, मांगें पूरी न होने पर सितंबर और नवंबर में बड़े आंदोलन की चेतावनी

जिला मुख्यालय धर्मशाला में ऑल इंडिया पोस्टल एवं आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने धर्मशाला डाकघर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन डाकघर अधीक्षक के माध्यम से भेजा।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग पेंशन रूल्स वैलिडेशन एक्ट 2025 को वापस लेने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रावधान के चलते पेंशनर्स के लिए आठवें वेतन आयोग के लाभ को लेकर भेदभाव की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने 30 से 40 वर्ष तक सरकारी सेवा में अपना योगदान दिया है और पेंशन उनका अधिकार है। इन-सर्विस कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच मिलने वाले लाभों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

अश्विनी कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 17 से 19 सितंबर तक देश के सभी राज्यों की राजधानियों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से पेंशनर्स की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को अनदेखा किया गया तो पेंशनर्स के पास आंदोलन तेज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें