समाचार संग्रह: पृष्ठ 21
- हिमाचल में 1,000 नई बसों से मजबूत होगा HRTC, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती का ऐलान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी के लिए 25 ई-बसों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाने के साथ HRTC के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। सरकार 1,000 नई बसें खरीदने जा रही है और 200 हाइड्रोजन बसें भी बेड़े में शामिल की जाएंगी। वहीं IAS, IPS और IFS के स्वीकृत पदों में कटौती कर सालाना करीब 200 करोड़ रुपये की बचत का लक्ष्य रखा गया है।
- सुजानपुर सिविल अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अनुमति रद्द, राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना
सुजानपुर सिविल अस्पताल में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से 6 सितंबर को प्रस्तावित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को अस्पताल प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में शिविर की अनुमति रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि शिविर में पीजीआई के डॉक्टर लोगों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा देने वाले थे।
- बिलासपुर में अतिक्रमण को लेकर विवाद, मीट मार्केट रोड पर दो पक्षों में झगड़े की स्थिति
बिलासपुर के मीट मार्केट रोड पर अतिक्रमण को लेकर विवाद बढ़ गया है। लंबे समय से किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े की स्थिति सामने आई है। नगर परिषद ने मामले का संज्ञान लेते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की बात कही है।
- मंडी में 35 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
मेरा युवा भारत, हिमाचल प्रदेश की ओर से संस्कृति सदन मंडी में नव-चयनित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए छह दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में मंडी, कुल्लू और सोलन जिलों से चयनित 35 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं।
सुंदरनगर विधायक एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने युवाओं से सामुदायिक सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
- नादौन में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.44 ग्राम हेरोइन के साथ पांच गिरफ्तार
हमीरपुर के नादौन थाना क्षेत्र के तरकेड़ी में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को 5.44 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कुशल शर्मा के घर पर दबिश देकर नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब चिट्टे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
- हिमाचल की फैमिली कोर्ट में तारीखों का बढ़ता बोझ, काउंसलरों की कमी से प्रभावित हो रही सुनवाई
हिमाचल प्रदेश की फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी विवाद, भरण-पोषण और बच्चों की अभिरक्षा से जुड़े मामलों के निपटारे में देरी सामने आई है। शिमला, धर्मशाला और मंडी की फैमिली कोर्ट के अध्ययन में बार-बार तारीखें, प्रशिक्षित काउंसलरों की कमी, न्यायिक अधिकारियों पर अतिरिक्त प्रभार और आधारभूत सुविधाओं की कमी प्रमुख चुनौतियां बताई गई हैं।
- सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के 7 कैडेट्स का NDA के 156वें कोर्स के लिए चयन
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के सात कैडेट्स का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 156वें कोर्स के लिए चयन हुआ है। चयनित कैडेट्स में सक्षम चिब, शिवांश शर्मा, आदित्य सकलानी, आयुष, तनव बनयाल, अंशुमन गौतम और आर्यन माल्टू शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इसे कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का परिणाम बताया।
- हमीरपुर में बैंक कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, OPS और 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की उठी मांग
भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कॉल के तहत हमीरपुर में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से केंद्रीय श्रम मंत्री, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने और बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग प्रमुखता से उठाई।
- शिमला के तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मंडी निवासी और टूटू में रह रहे गोपाल सिंह कटवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग की गुप्त चेन से नशा बरामद हुआ। बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
- डुगघा में बढ़ते सड़क हादसों से ग्रामीण परेशान, DC हमीरपुर से डिवाइडर और कन्वैक्स लेंस लगाने की मांग
हमीरपुर नेशनल हाईवे पर डुगघा के समीप लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर समाधान की मांग की। कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और कन्वैक्स लेंस लगाने की मांग की है।
- धर्मशाला जेल में कैदियों और सुरक्षा कर्मियों में हिंसक झड़प, 11 कर्मचारी और 4 कैदी घायल
धर्मशाला की लाला लाजपत राय जिला कारागार में रविवार को कैदियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में 11 जेल सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल चार कर्मचारियों और एक कैदी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- कीरतपुर-बिलासपुर फोरलेन पर उठे सवाल, पूर्व सैन्य अधिकारी ने लगाए अवैध पहाड़ी कटाई के आरोप
कीरतपुर-बिलासपुर फोरलेन निर्माण को लेकर भारतीय सेना के पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने कथित अनियमितताओं और अवैध पहाड़ी कटाई के आरोप लगाए हैं। ऊना में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि RTI से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार कुछ क्षेत्रों में वन विभाग की आवश्यक अनुमति के बिना पहाड़ियों की कटाई की गई।
उन्होंने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग की है।
- चौपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी टाटा नेक्सॉन; युवक की मौके पर मौत
शिमला जिले के चौपाल में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर पलाईश के पास टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक सुमित किमटा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
- शिमला के टोलैंड में भीषण सड़क हादसा, कार-टैंकर की टक्कर में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
शिमला के टोलैंड क्षेत्र में देर रात कार और टैंकर की जोरदार भिड़ंत में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास हुआ। दोनों घायलों को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ननखड़ी निवासी प्रवीण और जुब्बल निवासी हेमंत के रूप में हुई है।
- राजेंद्र गर्ग का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- भाजपा के कामों का उद्घाटन कर श्रेय ले रही कांग्रेस
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के घुमारवीं दौरे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन कर उसका श्रेय लेने का प्रयास किया। गर्ग ने IPD भवन के निर्माण को भी अधूरा बताते हुए उद्घाटन पर सवाल उठाए।
- हमीरपुर के अनु वार्ड में 7-8 साल से पेयजल संकट, ओवरहेड टैंक बनने के बाद भी नहीं मिली राहत
नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 अनु में गर्मियों के साथ-साथ बरसात में भी पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 7-8 वर्षों से पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। करीब 2-3 साल पहले ओवरहेड वाटर टैंक बनने के बावजूद नियमित सप्लाई और पर्याप्त प्रेशर नहीं मिल रहा है। साथ ही कई घरों को अभी तक सीवरेज कनेक्शन भी नहीं मिला है।
- बद्दी में शराब के नशे में पति ने पत्नी पर चाकू से किए तीन वार, महिला की मौत; आरोपी फरार
सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट पर चाकू से तीन वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल 33 वर्षीय सुनेहरी देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी पति दाता राम फरार है। महिला के चार बच्चे अब मां की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं।
- हिमाचल में मानसून का कहर: 110 सड़कें बंद, 91 ट्रांसफार्मर और 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। 17 अगस्त सुबह तक प्रदेश में 110 सड़कें बंद हैं, जबकि 91 बिजली ट्रांसफार्मर और 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 39 और कुल्लू में 33 सड़कें बंद हैं। मानसून सीजन में अब तक 973 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया है।
- पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार ने स्कूटी को मारी टक्कर; 7 घायल
पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार लोहे की रेलिंग से टकराकर हाईवे के बीच पलट गई। दुर्घटना में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय बच्ची को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
- 'झंड' असंवैधानिक शब्द नहीं, कांग्रेस ने बेवजह खड़ा किया विवाद: सुधीर शर्मा
हिमाचल प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। अपने एक बयान को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पलटवार किया है।
- 'वंदे मातरम्' के अपमान पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: जयराम ठाकुर
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के अपमान का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
- मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता
बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया गया।
- CM सुक्खू के बड़े ऐलान: 4,000 सरकारी पद भरेंगे, 1.80 लाख परिवारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू होगी ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना
हिमाचल प्रदेश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरने, 1.80 लाख जरूरतमंद परिवारों के लिए ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना शुरू करने और महिलाओं-बच्चों के पोषण के लिए ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ का पायलट चरण 2 अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया।
- तीसा को 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किए उद्घाटन और लोकार्पण
चंबा के तीसा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना से 9 पंचायतों के 26 गांवों के करीब 16,333 लोगों को लाभ मिलेगा।
- काज़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, एडीसी शिखा ने फहराया तिरंगा
काज़ा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में 80वां उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा शिखा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, स्कूल तथा जेएनवी लरी की एनसीसी टुकड़ियों के भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
- थाना कलां में घर में बड़ी चोरी, 14 लाख का माल साफ; परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने का आरोप
थाना कलां के मंझेड़ गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब 14 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 2 लाख रुपये नकद और 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने का भी आरोप है।
- नम्होल में कबड्डी इंडोर शेड के अधूरे काम को मिलेगी रफ्तार, 17.10 लाख रुपये की राशि मंजूर
नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए कबड्डी इंडोर शेड के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से 17 लाख 10 हजार 355 रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। प्रथम चरण में स्वीकृत राशि का 35 प्रतिशत यानी 5 लाख 98 हजार 624 रुपये जारी कर दिया गया है।
- पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कुलदीप राठौर ने उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए ‘दिमागी नक्सल’ और अर्बन नक्सलवाद वाले बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह राठौर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सवाल उठाया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मंच से इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी क्यों की गई।
- केलांग में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, सुंदर सिंह ठाकुर ने फहराया तिरंगा
केलांग में 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और हिमाचली संस्कृति के रंगों के साथ मनाया गया। कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने तिरंगा फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली।
उन्होंने लाहौल-स्पीति में जनजातीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा प्रत्येक सांस्कृतिक दल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
- धर्मशाला में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा, प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने, आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और पशुपालन को मजबूत करने पर जोर दिया। मंत्री ने धर्मशाला में 19 करोड़ रुपये से रिमोट सेंसिंग केंद्र और ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र स्थापित किए जाने की जानकारी दी।
- हिमाचल में जल्द खुलेंगे CBSE पैटर्न के 100 नए स्कूल, डॉक्टरों की रिटायरमेंट 31 मार्च 2027 तक टली
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में जल्द ही CBSE के 100 नए स्कूल खोले जाएंगे, ताकि प्रदेश के बच्चों को CBSE पैटर्न पर पढ़ाई का अवसर मिल सके। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 31 मार्च 2027 तक किसी भी डॉक्टर की रिटायरमेंट नहीं होगी। सरकार सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त की जगह 17 अगस्त को छात्रों के लिए अवकाश लागू करने जा रही है।
- नालागढ़ IED धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में हुए IED धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महावीर कुमार उर्फ काका और अजय मेहरा को आठ दिन की NIA पुलिस कस्टडी में भेजा गया है, जबकि तीसरे आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मणि को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
- मंडी में अनिरूद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा, बागवानों के लिए नई नीति से 82 हजार लोगों को रोजगार की उम्मीद
मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। मंत्री ने कहा कि बागवानों के लिए नई नीति तैयार की जा रही है, जिससे 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
- बीबीएमबी स्टेडियम जरल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
पडोह की पावन धरती पर बीबीएमबी स्टेडियम जरल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीबीएमबी सुंदरनगर के उपमुख्य अभियंता ई. कश्मीर सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीआईएसएफ की टुकड़ी ने भव्य परेड प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी, जबकि डीएवी बीएसएलपी स्कूल पडोह के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
- ऊना में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री यादवेंद्र गोमा ने फहराया तिरंगा
ऊना जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। युवा सेवाएं, खेल एवं आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
- सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने तिरंगा फहराया। कैडेट्स ने वंदे मातरम्, बैंड प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप के लिए चयनित बालिका फुटबॉल टीम को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया।
- चंबा में मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा, 15 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की घोषणा
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने चंबा के लिए 15 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें देने, सड़क सुरक्षा के लिए 5 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने और हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से के हक की लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में मामला पहुंचने की जानकारी दी।
- शिमला में स्वतंत्रता दिवस का जिलास्तरीय समारोह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता
शिमला में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिलास्तरीय समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
- हिमाचल में 1.07 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, हाईकोर्ट में सरकार ने पेश किया नौकरियों का पूरा आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दायर शपथपत्र में सरकारी नौकरियों के स्वीकृत पदों, भरे गए पदों और रिक्तियों का ब्योरा पेश किया गया है। सरकार के अनुसार प्रदेश में 3,36,542 स्वीकृत पदों में से 2,28,891 पद भरे हैं, जबकि 1,07,466 पद खाली हैं। इसके अलावा 14,619 कर्मचारी आउटसोर्स के तहत कार्यरत हैं।
- बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज्बा, फतेहपुर में तिरंगे की शान में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
कांगड़ा के फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लगातार बारिश भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं रोक पाई। सरकारी स्कूल फतेहपुर में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम रमण शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
NCC कैडेट्स ने मार्चपास्ट कर सलामी दी, जबकि स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
- हिमाचल में CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, कर्मचारियों को एरियर से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों, पेंशनरों, आउटसोर्स कर्मियों और गरीब परिवारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने NHM में सात वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने, आउटसोर्स स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी, गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और विभिन्न विभागों में हजारों पद भरने का ऐलान किया।
- स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजा श्री नैना देवी मंदिर, भक्ति के साथ देशभक्ति में रंगे श्रद्धालु
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से तिरंगे के रंग में सजाया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से पहली बार की गई इस विशेष सजावट ने श्रद्धालुओं में भक्ति के साथ देशभक्ति का भाव भी जगाया।
श्रावण अष्टमी मेले के दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
- हिमाचल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बड़सर में CM सुक्खू ने फहराया तिरंगा
हिमाचल प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुबह करीब 11:02 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।
वहीं, शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। दोनों समारोहों में मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण रहा।
- हिमाचल में JBT के 600 पदों का अंतिम परिणाम जारी, 595 अभ्यर्थी सफल
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पोस्ट कोड-25004 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में 595 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है, जबकि पांच पद अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गए।
- हिमाचल के 1.80 लाख गरीब परिवारों को मिल सकती है 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹1500 की सहायता
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर करीब 1.80 लाख परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की तैयारी पूरी हो गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने पात्र परिवारों की पहचान के लिए सर्वे लगभग पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत करीब 2.35 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी तैयारी है।
- ऊना में भाजपा कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, विधायक सतपाल सत्ती ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया आह्वान
ऊना के भाजपा जिला कार्यालय दीप कमल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना के साथ मनाया गया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, तकनीक, स्वरोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
- फिना सिंह सिंचाई परियोजना नवंबर 2027 तक होगी पूरी : मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नूरपुर की महत्वाकांक्षी फिना सिंह सिंचाई परियोजना को नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 644 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना पर प्रदेश सरकार पहले ही लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। केंद्र से वित्तीय सहायता मिलने के बाद प्रदेश सरकार भी अपने संसाधनों से आवश्यक राशि उपलब्ध करवाएगी।
- स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सोलन क्षेत्रीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की 30वीं बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के 2.72 करोड़ रुपये के व्यय को अनुमोदित किया गया, जबकि 2026-27 के लिए 2.54 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पेश किया गया।
- केलांग में भव्य शोभायात्रा के साथ जनजातीय उत्सव-2026 का आगाज, नाटी में झलकी लाहौल-स्पीति की संस्कृति
लाहौल-स्पीति के केलांग में जनजातीय उत्सव-2026 का भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में स्थानीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोक कला की शानदार झलक देखने को मिली। उद्घाटन के बाद आयोजित नाटी में विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना और एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने भी स्थानीय लोगों और कलाकारों के साथ भाग लिया।
- जनजातीय उत्सव-2026 में साइकिल मैराथन का रोमांच, सोनम जांगपो और दावा ग्यालपो ने जीता पहला स्थान
केलांग में जनजातीय उत्सव-2026 के तहत साइकिल मैराथन और स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तहसीलदार विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
- ऊना में पिस्तौल के बल पर महिलाओं से सोने की चेन लूटी, बिना नंबर की बाइक से फरार हुए लुटेरे
ऊना जिले के बडूही-तलमेहड़ा सड़क मार्ग पर नीलकंठ महादेव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार महिलाओं से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक पर बडूही की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- दोनों हाथ गंवाने के बाद नशे की लत ने तोड़ी जिंदगी, अब 30 युवाओं को नशामुक्त कर रहे मंडी के जतिन
मंडी के नागचला निवासी 25 वर्षीय जतिन ने शारीरिक चुनौतियों और नशे की लत को मात देकर युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। छह साल की उम्र में करंट लगने से दोनों हाथ गंवाने वाले जतिन कॉलेज के दिनों में नशे की गिरफ्त में आ गए थे। अब नशामुक्त होने के बाद वह 30 युवाओं को नशा छोड़ने में मदद कर चुके हैं और नागचला में नशा निवारण केंद्र खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
- शिमला में झमाझम बारिश से नाले उफान पर, सड़कों पर जलभराव; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार शाम शिमला में करीब 4 बजे शुरू हुई तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए और कई स्थानों पर जलभराव हुआ। प्रदेश में करीब 100 सड़कें और 200 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- घुमारवीं के निहारी में 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM सुक्खू ने किया पौधारोपण
बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में शुक्रवार को 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- 15 अगस्त पर कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें, CM सुक्खू के भाषण पर टिकी नजरें
हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को हमीरपुर के बड़सर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
उनके भाषण से प्रदेश के लाखों कर्मचारी और पेंशनर लंबित 15 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों, वेतन संशोधन एरियर और अन्य वित्तीय देनदारियों को लेकर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
- पेट्रोल-डीजल पर ‘विधवा एवं अनाथ सेस’ को लेकर भाजपा का हमला, अजय ठाकुर बोले- जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही सुक्खू सरकार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने हिमाचल सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए ‘विधवा एवं अनाथ सेस’ का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी आर्थिक नाकामियों का बोझ आम जनता पर डाल रही है और सेस को तत्काल वापस लेने की मांग की।
- सुलह के परौर-गढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
सुलह विधानसभा क्षेत्र के परौर और गढ़ में भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान के साथ करोड़ों देशवासियों के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।
- हमीरपुर में नॉर्थ इंडिया की पहली प्राकृतिक खेती टेस्टिंग लैब शुरू, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नॉर्थ इंडिया की पहली प्राकृतिक खेती टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया। 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस लैब में प्रदेशभर के किसान मिट्टी की जांच करवा सकेंगे। सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया है।
- 28 साल से ड्यूटी, फिर भी वर्दी तक नहीं; चंबा के SPO जवानों ने DC को सौंपा मांग पत्र
चंबा जिले में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को मांग पत्र सौंपा। जवानों ने 28 वर्षों की सेवा के बावजूद वर्दी नहीं मिलने, कम मानदेय और पांच महीने से ₹3200 का मानदेय अंश नहीं मिलने की समस्या उठाई।
- बैचवाइज भर्ती शुरू न होने से भड़के B.Ed बेरोजगार, बारिश के बीच सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज B.Ed बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने जल्द नियुक्तियां देने की मांग उठाई। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।
- मणिमहेश यात्रा से पहले BSNL की खास तैयारी, धनछो में 4G टावर तैयार; हड़सर में भी काम जारी
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए BSNL ने विशेष तैयारियां की हैं। धनछो में 4G टावर की स्थापना पूरी हो चुकी है और ट्रायल चल रहा है। हड़सर में भी एक अन्य 4G टावर का काम जारी है। यात्रा शुरू होने से पहले दोनों टावर चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
- ऊना में जमीनों पर कथित जबरन कब्जे का मामला गरमाया, किसान समिति ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
ऊना में जमीनों पर कथित जबरन कब्जों को लेकर किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। समिति अध्यक्ष ई. बलवीर चौधरी ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है।
- ऊना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य पदयात्रा, तिरंगे के साथ युवाओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे
ऊना शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गई। मेरा युवा भारत ऊना और युवा संकल्प क्लब के संयुक्त आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
- चंबा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, 100 मीटर रेस में देश का नाम किया रोशन
चंबा जिले की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की एथलीट नीतू ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले नीतू उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दो पदक जीत चुकी हैं। गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
- चरस और चिट्टे के साथ पकड़ी गईं दो सगी बहनों सहित तीन महिलाएं, जंगल में गिरने से बुजुर्ग की मौत
मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 216 ग्राम चरस और 5.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों मामलों में पांच लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, निहरी के सुरला नाला क्षेत्र में जंगल में गिरने से 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
- सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में 80 बेड के नए बॉयज हॉस्टल का शिलान्यास, 5 करोड़ रुपये होंगे खर्च
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 80 बेड क्षमता वाले नए बॉयज हॉस्टल का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से परियोजना की आधारशिला रखी। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल का निर्माण वर्ष 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
- शिमला में पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा, 12 स्कूलों के 42 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
शिमला आइस स्केटिंग क्लब की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर के 12 स्कूलों के 42 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में सेंट एडवर्ड्स स्कूल के अक्षत तंवर और जूनियर वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल के क्रिदय चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
- ऊना में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, कुठार बीत में वन महोत्सव का शुभारंभ; हरित आवरण बढ़ाने पर जोर
ऊना जिले में वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल भी सामूहिक जिम्मेदारी है। कुठार बीत क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
- धर्मशाला-चंबी मार्ग पर डेढ़ साल से खराब 300 मीटर सड़क, अधिवक्ताओं ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ वर्ष से खराब पड़े 300 मीटर लंबे सड़क पैच के कारण स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। स्कूली बच्चों और कर्मचारियों सहित रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को धर्मशाला के अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।
- HP राज्य चयन आयोग में अब टेबलेट से होगी परीक्षा, TBT से पहले अभ्यर्थियों के लिए फ्री मॉक टेस्ट
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बाद अब टेबलेट बेस्ड टेस्ट की दिशा में आगे बढ़ रहा है। TBT शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को इसका अभ्यास करवाने के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए केवल OTR करवा चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
- अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अब उनसे मर्यादित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती
हमीरपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पहले देश की राष्ट्रपति और अब विदेशी राष्ट्र प्रमुखों का अपमान किया है। FCRA को लेकर उन्होंने कहा कि इससे विदेशी फंड पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
- भराड़ीघाट-नलाग मार्ग पर अचानक गिरा मलबा, HRTC बस बाल-बाल बची; सुबाथू में कच्चा मकान ढहा
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। भराड़ीघाट-नलाग मार्ग पर देर रात अचानक पहाड़ी का हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही HRTC बस मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। चालक ने खतरा भांपकर बस को तुरंत पीछे कर लिया। वहीं, सुबाथू में बारिश के दौरान एक कच्चा मकान भी ढह गया।
- हिमाचल में खरीदी जाएंगी 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 200 हाइड्रोजन बसों की भी तैयारी; बेरोजगारों को 50 लाख सब्सिडी
हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रीन स्टेट की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। सरकार प्रदेश के लिए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना पर काम कर रही है, जबकि 200 हाइड्रोजन बसें खरीदने की भी तैयारी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में 35 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को रवाना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक बस खरीदने वाले बेरोजगारों को सरकार 50 लाख रुपये की सब्सिडी देगी।
- भरमौर-पठानकोट हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी वैन के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल के पास श्रद्धालुओं से भरी वैन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। वैन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
- Himachal Police में अब ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, बंद हुए कागजी रजिस्टर; ई-HRMS से होगी उपस्थिति दर्ज
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में अब ई-HRMS के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सभी अधीनस्थ कार्यालयों, थानों, चौकियों, पुलिस लाइनों और विशेष शाखाओं में कागजी हाजिरी रजिस्टर बंद कर दिए गए हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में फील्ड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को फिलहाल अस्थायी छूट दी गई है। छुट्टी के लिए आवेदन भी अब ऑनलाइन ही करना होगा।
- BSNL Independence Day Offer: ₹1 में मिलेगा नया SIM, 47 दिन अतिरिक्त वैधता; 2399 रुपये का प्लान चलेगा 412 दिन
स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर BSNL ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। 12 अगस्त से 12 सितंबर तक नया SIM सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा। वहीं 2,399 रुपये के वार्षिक प्लान पर 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जाएगी, जिससे प्लान की कुल वैधता 412 दिन हो जाएगी।
- मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप, 16-17 अगस्त को पड्डल में होंगे मुकाबले
ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल की ओर से मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को पड्डल स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडी के पुलिस अधीक्षक एवं आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार करेंगे। विजेता टीम को नकद पुरस्कार और चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
- नूरपुर की आघार पंचायत में विकास कार्यों से ग्रामीण खुश, विधायक रणवीर सिंह निक्का का जताया आभार
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की आघार पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने विधायक रणवीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का आभार जताया है। ग्रामीणों के अनुसार विधायक के प्रयासों से मंदिर में शैड, रास्ते और छोटे पुल सहित कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
- Independence Day Awards 2026: हिमाचल के पुलिस-होमगार्ड अधिकारियों को मिलेंगे 6 राष्ट्रीय पदक, DIG गुरदेव चंद शर्मा को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर के पदकों से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग से DIG गुरदेव चंद शर्मा को राष्ट्रपति पदक, जबकि अभिषेक दुलार, जगबीर सिंह और अमर सिंह को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है।
होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सेवा से कंपनी कमांडर प्रेम राज को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।
- मंडी में 23 ग्राम चिट्टे के साथ सैनिक गिरफ्तार, कार में कर रहा था नशे की सप्लाई; पिता हैं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी
मंडी पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पधर के पास एक सैनिक को करीब 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी को कार समेत पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मपुर क्षेत्र का रहने वाला है और जोगिंद्रनगर में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था।
- IIT मंडी की बड़ी उपलब्धि, अब सामान्य भाषा में दिए निर्देश समझकर काम करेगा रोबोट; हिंदी भी जल्द होगी शामिल
आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने ‘इंस्ट्रक्ट 2 एक्ट’ तकनीक विकसित की है, जो रोबोट को सामान्य भाषा में दिए निर्देश समझकर खुद काम के छोटे-छोटे चरण तय करने में सक्षम बनाती है।
तकनीक का वास्तविक रोबोट पर 80 बार परीक्षण किया गया, जिसमें 72 परीक्षण सफल रहे। फिलहाल यह अंग्रेजी भाषा के निर्देश समझती है और भविष्य में हिंदी समेत अन्य भारतीय भाषाओं को शामिल करने की योजना है।
- हिमाचल के चंबा में सुबह भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता; 5 किमी गहराई में था केंद्र
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.0 रही और इसका केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
- हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 140 सड़कें बंद; 177 लोगों की मौत, 955 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार बढ़ रही हैं। 14 अगस्त सुबह तक प्रदेश में 140 सड़कें बंद हैं, जबकि 46 बिजली ट्रांसफार्मर और 244 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
मंडी में सबसे ज्यादा 52 सड़कें बंद हैं। वहीं, 30 जून से 13 अगस्त तक मानसून में आपदा से 177 लोगों की मौत और 271 लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रदेश को अब तक 955.52 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
- नूरपुर में भडवार-खैरियां सड़क की बदहाली, हर बरसात में बंद होता है मार्ग; युवाओं ने खुद संभाला मोर्चा
विधानसभा नूरपुर के भडवार-खैरियां संपर्क मार्ग पर कवाल में पिछले चार से पांच वर्षों से हर बरसात में स्लाइडिंग के कारण सड़क बंद होने की समस्या बनी हुई है। इस बार भी मार्ग बंद होने के बाद ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय इंतजार लंबा होने पर स्थानीय युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला, चंदा एकत्रित कर JCB मंगवाई और सड़क को बहाल करवाया।
- श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे रणधीर शर्मा, श्रावण अष्टमी मेले पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश-प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को श्रावण अष्टमी मेले की शुभकामनाएं दीं।
- शिमला ट्रैफिक को बड़ी राहत, 1 सितंबर से IGMC-संजौली-ढली-चमियाना मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुलेगा
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए IGMC-संजौली-ढली-चमियाना सड़क को 1 सितंबर से छोटे वाहनों के लिए ट्रायल के आधार पर खोलने के आदेश दिए हैं। शुरुआत में यह व्यवस्था सुबह के समय लागू होगी। ट्रायल सफल रहने पर शाम को भी वाहनों की आवाजाही की अनुमति मिल सकती है।
- हिमाचल में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मौसम, 14 और 17-18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 13 से 19 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को सिरमौर, मंडी समेत कई जिलों में भारी बारिश का खतरा है, जबकि 17 और 18 अगस्त को भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
- हिमालय में GLOF और भारी बारिश का दोहरा खतरा, ब्यास-सतलुज में 680 से अधिक ढांचे हो सकते हैं तबाह
हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झील टूटने और उसी दौरान अत्यधिक बारिश होने की स्थिति हिमाचल प्रदेश की ब्यास और सतलुज नदी घाटियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
नई वैज्ञानिक स्टडी के मुताबिक ऐसी संयुक्त आपदा की स्थिति में दोनों नदी घाटियों में 680 से अधिक ढांचे प्रभावित या ध्वस्त हो सकते हैं। इनमें जलविद्युत परियोजनाओं, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के साथ नदी किनारे मौजूद संरचनाएं शामिल हैं।
- नगरोटा सूरियां में 450 बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद, 50 परिवारों को मिले आवास स्वीकृति पत्र
नगरोटा सूरियां के सुगनाड़ा में ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने 14 पंचायतों के करीब 450 बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद किया। इस दौरान 50 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत मकान निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
- मूल्थान में BPL परिवारों से विधायक किशोरी लाल का जनसंवाद, सड़क-पुल और बस सेवा की मांगों पर चर्चा
दूरदराज क्षेत्र मूल्थान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल ने सात ग्राम पंचायतों के चिन्हित BPL परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बस सेवा और पुल निर्माण से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
- पेट्रोल-डीजल सेस के बाद थुरल अस्पताल को लेकर परमार का सरकार पर हमला, बोले- जनता को राहत नहीं, मिल रहा आर्थिक बोझ
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालने और स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर सेस और थुरल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
- HPU में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन तेज हो गया है। ABVP ने पुस्तकालय के बाहर सामूहिक शव प्रदर्शन कर फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने और छात्र सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है।
- फतेहपुर में विधायक भवानी पठानिया ने सुनीं 350 फरियादें, मौके पर हुआ कई समस्याओं का समाधान
फतेहपुर में तीन दिवसीय सीधे संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया ने करीब 350 जनसमस्याएं सुनीं। अधिकांश शिकायतों का अधिकारियों के माध्यम से मौके पर समाधान करवाया गया। विधायक ने स्पष्ट किया कि अभी किसी भी व्यक्ति का नाम बीपीएल सूची से नहीं काटा गया है।
- श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां पूरी, 13 अगस्त से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में 13 अगस्त से श्रावण अष्टमी मेला शुरू होगा। 22 अगस्त तक चलने वाले मेले को लेकर प्रशासन और मंदिर न्यास ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं के लिए सोलर हट्स, मोबाइल चार्जिंग, पेयजल, बिजली और रात्रि ठहराव की विशेष व्यवस्था की गई है।
- IIT मंडी के प्रोफेसर गौतम आर. देसिराजू को मिला 14वां एवाल्ड पुरस्कार, क्रिस्टल इंजीनियरिंग शोध के लिए सम्मान
IIT मंडी के विशिष्ट प्रोफेसर गौतम आर. देसिराजू को क्रिस्टल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए क्रिस्टलोग्राफी विज्ञान का 14वां एवाल्ड पुरस्कार प्रदान किया गया है। कनाडा के कैलगरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिस्टलोग्राफी कांग्रेस में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।
- रोहड़ू में 31 ग्राम चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने साइड बैग से बरामद की नशे की खेप
शिमला जिले के रोहड़ू में पुलिस की डिटेक्शन टीम ने 31 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साइड बैग से नशे की खेप बरामद करने का दावा किया है। मामले में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- सिरमौर के राजगढ़ में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, मां-बेटी की मौत; दो मासूम घायल
सिरमौर के राजगढ़ के छिछड़ियाधार में बुधवार दोपहर तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में निर्मला देवी और उनकी विवाहित बेटी पूजा की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय युवाओं ने मलबे से चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
- आलमपुर-जैसिंहपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा बाजार
भाजपा मंडल आलमपुर एवं जयसिंहपुर की संयुक्त बैठक के बाद बुधवार को गंदड बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व संगठनात्मक जिला पालमपुर प्रभारी विनोद ठाकुर और पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए।
- धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, आय से अधिक संपत्ति मामले में 13 अगस्त को पूछताछ
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है।
उन्हें 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। विजिलेंस ने शेयरों से प्राप्त 70.84 लाख रुपये, जमीन बिक्री से मिले 74.07 लाख रुपये, रक्कड़ स्थित मकान, वाहनों, बैंक खातों और परिवार की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
- पेट्रोल-डीजल सेस पर सियासत तेज, विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के विरोध के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निर्माण सामग्री की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। उन्होंने ई-20 पेट्रोल को लेकर भी केंद्र से जवाबदेही तय करने की मांग की।