मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नूरपुर की आघार पंचायत में विकास कार्यों से ग्रामीण खुश, विधायक रणवीर सिंह निक्का का जताया आभार

सार

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की आघार पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने विधायक रणवीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का आभार जताया है। ग्रामीणों के अनुसार विधायक के प्रयासों से मंदिर में शैड, रास्ते और छोटे पुल सहित कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

2 मिनट
नूरपुर की आघार पंचायत में विकास कार्यों से ग्रामीण खुश, विधायक रणवीर सिंह निक्का का जताया आभार

मंदिर में शैड, रास्ते और छोटे पुल का निर्माण जारी; ग्रामीण बोले- लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मिलेगी राहत

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान विकास कार्यों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां विपक्ष की ओर से मौजूदा विधायक के कार्यकाल में विकास नहीं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं नूरपुर की आघार पंचायत के ग्रामीण विधायक रणवीर सिंह निक्का की ओर से करवाए गए और वर्तमान में जारी विकास कार्यों को लेकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।

आघार पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि विधायक रणवीर सिंह निक्का के प्रयासों से गांव में कई ऐसे विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।

पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुशील चौधरी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के मंदिर में शैड निर्माण की मांग ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष रखी थी। विधायक ने चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली निधि से मंदिर में शैड का निर्माण करवाया। इसके अलावा पंचायत में भी कई अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं।

वहीं, गांव की एक महिला ने बताया कि गांव का रास्ता लंबे समय से खराब था, जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती थी। विधायक के प्रयासों से रास्ते का निर्माण होने के बाद अब लोगों को काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने निर्माणाधीन छोटे पुल के कार्य को भी महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि बरसात के दौरान इस स्थान से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता था। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में यहां वाहन ले जाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के सहयोग से यह विकास कार्य करवाया जा रहा है।

ग्रामीणों और पंचायत के बुजुर्गों ने कहा कि इन विकास कार्यों से लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक रणवीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का आभार व्यक्त किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • रणवीर सिंह निक्का
  • आघार पंचायत
  • ग्रामीण खुश
  • सामुदायिक विकास
  • स्थानीय राजनीति
  • पंचायत

इस खबर को शेयर करें