मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे रणधीर शर्मा, श्रावण अष्टमी मेले पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

सार

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश-प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को श्रावण अष्टमी मेले की शुभकामनाएं दीं।

2 मिनट
श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे रणधीर शर्मा, श्रावण अष्टमी मेले पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

भाजपा विधायक ने माता श्री नैना देवी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रशासन से लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपील

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्री नैना देवी पहुंच रहे हैं।

इसी बीच भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी श्रावण अष्टमी पूजन के लिए माता श्री नैना देवी के दरबार पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणधीर शर्मा ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से मेले में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन और मंदिर न्यास को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी जैसे प्राचीन मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की धरोहर हैं। इन मेलों को हर वर्ष श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे आयोजनों से हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें