नम्होल में कबड्डी इंडोर शेड के अधूरे काम को मिलेगी रफ्तार, 17.10 लाख रुपये की राशि मंजूर
सार
नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए कबड्डी इंडोर शेड के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से 17 लाख 10 हजार 355 रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। प्रथम चरण में स्वीकृत राशि का 35 प्रतिशत यानी 5 लाख 98 हजार 624 रुपये जारी कर दिया गया है।
प्रकाशित: ()2 मिनट328 शब्द

