मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

'झंड' असंवैधानिक शब्द नहीं, कांग्रेस ने बेवजह खड़ा किया विवाद: सुधीर शर्मा

सार

हिमाचल प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। अपने एक बयान को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पलटवार किया है।

2 मिनट
'झंड' असंवै�धानिक शब्द नहीं, कांग्रेस ने बेवजह खड़ा किया विवाद: सुधीर शर्मा

धर्मशाला:

हिमाचल प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। अपने एक बयान को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि ‘झंड’ न तो कोई गाली है और न ही असंवैधानिक शब्द। आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले इस शब्द को कांग्रेस ने बेवजह तूल देकर राजनीतिक मुद्दा बनाया है।

"मेरे पास शब्दकोश है, भाषा का ज्ञान भी" अपने संस्कारों और भाषा-शैली पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा, "मेरे पास शब्दकोश है और मुझे अच्छे से पता है कि किस शब्द का इस्तेमाल कहाँ करना है।"

उन्होंने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक जीवन में कभी किसी ने ऐसी अमर्यादित भाषा नहीं सुनी होगी। उपचुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके परिवार और संस्कारों पर सरेआम टिप्पणियाँ की गईं, लेकिन उन्होंने हमेशा संयम बनाए रखा।

कांग्रेस के अंदरखाने जारी है खींचतान प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी दबाव की राजनीति चल रही है। सीएम के हालिया दिल्ली दौरे के बाद नेताओं की बयानबाजी इसी खींचतान का नतीजा है।

सुधीर शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता आज भी उनके मित्र हैं। वे मौजूदा हालात में इस कदर फंस चुके हैं कि न तो सरकार के खिलाफ खुलकर बोल पा रहे हैं और न ही इस स्थिति को स्वीकार कर पा रहे हैं।

कुर्सी बचाने की कोशिश में बयानबाजी सुधीर शर्मा के अनुसार, जमीनी स्तर पर काम न होने से जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। इसी दबाव, कुर्सी बचाने और पद पाने की होड़ में कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के इन विरोध प्रदर्शनों और पुतला दहन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें