हिमाचल में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मौसम, 14 और 17-18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
सार
हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग न े 13 से 19 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को सिरमौर, मंडी समेत कई जिलों में भारी बारिश का खतरा है, जबकि 17 और 18 अगस्त को भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
प्रकाशित: ()3 मिनट584 शब्द

