समाचार संग्रह: पृष्ठ 30
- छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अनीता वर्मा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने हमीरपुर में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।
- NEET मामले को लेकर हमीरपुर में NSUI का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
NEET मामले को लेकर हमीरपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
- उपायुक्त हमीरपुर ने सुजानपुर की पंचायतों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों और बरसात की तैयारियों का लिया जायजा
उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौर ने सुजानपुर विकासखंड की विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और बरसात के दौरान सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
- मोड़ा टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, तीन घंटे तक टोल फ्री कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जताया विरोध
हिमाचल-पंजाब सीमा स्थित मोड़ा टोल प्लाजा पर किसान संगठनों ने तीन घंटे तक टोल फ्री कर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र के ट्रेड समझौते और पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति का विरोध किया।
- नाहन नगर परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को शक्तियां न मिलने पर भाजपा का प्रदर्शन, राजीव बिंदल ने सरकार पर साधा निशाना
नाहन नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शक्तियां न मिलने के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में पार्षदों ने डीसी सिरमौर को मांग पत्र सौंपा।
- नूरपुर में जर्जर मकान में रहने को मजबूर बुजुर्ग महिला, बारिश के बीच प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
नूरपुर के लोहारपुरा गांव में बुजुर्ग महिला सुदेश कुमारी जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। बारिश के कारण घर की हालत खराब हो गई है। प्रशासन से मदद की मांग के बीच पूर्व सैनिक ने 10 हजार रुपये की सहायता दी।
- हमीरपुर गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार, सुनील शर्मा बिट्टू का किया सम्मान
हमीरपुर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मर्जर को रद्द कर को-एजुकेशनल स्कूल बनाने के सरकार के फैसले पर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री और राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार जताया।
- हमीरपुर के लाहलड़ी गांव में जर्जर मकान बना खतरा, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई जल्द कार्रवाई की गुहार
हमीरपुर के लाहलड़ी गांव में जर्जर मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द मकान गिराने की मांग की और कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
- NEET पेपर लीक आंदोलन पर सियासत तेज, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ऊना पहुंचे भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित बताया।
- ऊना में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने उठाए शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे
हिमाचल के ऊना में युवा कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से छात्रों को संबोधित किया। शिक्षा व्यवस्था, NEET पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
- ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा: हिमाचल की 45 समेत देशभर की 159 दवाएं फेल, एंटीबायोटिक और सीरप भी शामिल
सीडीएससीओ के जून ड्रग अलर्ट में देशभर की 159 दवाएं और कॉस्मेटिक सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं। इनमें हिमाचल की 45 दवाएं शामिल हैं। एंटीबायोटिक, बच्चों के सीरप और हृदय रोग की दवाओं के सैंपल भी असफल मिले हैं।
- मिंजर बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का आगाज, चम्बा में अंडर-13 से अंडर-19 वर्ग के मुकाबले शुरू
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य में चम्बा में मिंजर बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के करीब 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
- एचपीयू स्थापना दिवस पर बड़ी घोषणा: 70 वर्ष से अधिक पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा लंबित एरियर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लंबित एरियर जारी करने की घोषणा की। एचपीयू को सेना और डीआरडीओ से तीन नए शोध प्रोजेक्ट भी मिले हैं।
- NEET पेपर लीक मामले के विरोध में धर्मशाला में युवाओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
धर्मशाला में NEET पेपर लीक मामले के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
- होशियार सिंह पर विजिलेंस केस को लेकर बिक्रम ठाकुर का सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई
जसवां-परागपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ विजिलेंस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया।
- HPU के 57वें स्थापना दिवस पर CM सुक्खू ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा पर दिया जोर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा को तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान एसएफआई और विश्वविद्यालय के गैर शिक्षण कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपे।
- परवाणू टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मी को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को पकड़ लिया है और जांच शुरू कर दी है।
- पांवटा साहिब विकास मंच ने उठाई जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने केंद्र सरकार से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। मंच ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।
- सोलन के दियुंघाट में महिला की मौत से उठे सवाल, ढांक में गिरने की घटना की पुलिस कर रही जांच
सोलन जिले के दियुंघाट के पास देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इसे फिलहाल हादसा मानकर जांच कर रही है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। महिला के साथ मौजूद युवक घायल हुआ है, जिसने पुलिस को सूचना दी।
- सोलन सीमा पर फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हिमाचल प्रदेश की सोलन सीमा पर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी पर अत्यधिक पहाड़ कटान का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण मानकों पर सवाल उठाए हैं।
- हिमाचल बिजली बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में शामिल 3 कर्मचारी बर्खास्त, सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बिजली बोर्ड ने चिट्टा तस्करी और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। राज्य में अब तक ऐसे मामलों में 36 सरकारी कर्मचारी सेवा से हटाए जा चुके हैं।
- ऊना के जनकौर में हल्की बारिश से सड़क बनी तालाब, जलभराव से लोगों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
हिमाचल प्रदेश के ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप पानी निकासी की व्यवस्था न होने से राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने रजनीश बंसल की अग्रिम जमानत रद्द की, गिरफ्तारी की बढ़ी संभावना
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 250 करोड़ रुपये के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने माना कि मामले की गंभीरता और मनी ट्रेल की जांच के लिए ईडी को हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।
- हिमाचल में मेडिकल भांग की खेती के लिए नई नीति तैयार, प्रति बीघा 3 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क तय
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल भांग (Cannabis) की नियंत्रित खेती और उससे जुड़े उद्योगों के लिए विस्तृत लाइसेंस शुल्क एवं नियामक ढांचा तैयार किया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को प्रति बीघा 3 लाख रुपये वार्षिक लाइसेंस शुल्क देना होगा, जबकि भांग आधारित दवाओं के निर्माण के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को 2 करोड़ रुपये का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल में बरसात के साथ बढ़ा स्क्रब टायफस का खतरा, IGMC शिमला में 5 संदिग्ध मरीज भर्ती
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ने लगा है। IGMC शिमला में पांच संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और तेज बुखार या शरीर दर्द होने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।
- हमीरपुर में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही: ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से 800 लोगों की डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करोट डाक शाखा के एक ग्रामीण डाक सेवक के किराए के कमरे से करीब 800 लोगों की डाक बरामद हुई है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, कॉल लेटर और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज शामिल हैं। विभाग ने कर्मचारी को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल प्रदेश मौसम अलर्ट: 21 से 27 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश में 21 से 27 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव का खतरा देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
- सुजानपुर में नए बस अड्डे का निर्माण अंतिम चरण की ओर, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने किया निरीक्षण
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के डोली में बन रहे नए बस अड्डे का विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि नया बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
- सुलह में भाजपा ने नव-निर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, विपिन परमार ने विकास कार्यों को दी प्राथमिकता की अपील
जिला कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र के डरोह में भाजपा ने नव-निर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए पंचायतों के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत को जनता का समर्थन बताया।
- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब रोज लगेगा 'जीरो पीरियड', कमजोर विद्यार्थियों के लिए शुरू होगा 12 सप्ताह का विशेष अभियान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की सीखने की कमियों को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 45 मिनट का अनिवार्य 'जीरो पीरियड' संचालित किया जाएगा। इस दौरान गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- ऊना में जल्द शुरू होगा 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 98% निर्माण कार्य पूरा
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 50 बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक जल्द शुरू होने जा रहा है। 26.06 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे जल्द जनता को समर्पित करने की बात कही।
- जाहलमा नाले से तीन साल से कट रहा संपर्क, लाहौल के किसानों की सब्जियां खेतों में सड़ने को मजबूर
लाहौल के जाहलमा नाले के कारण लगातार तीसरे वर्ष किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बरसात में सड़क संपर्क टूटने से लाखों रुपये की सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहीं और खेतों में ही खराब हो रही हैं। किसानों ने सरकार से स्थायी समाधान, वैकल्पिक सड़क और उचित मुआवजे की मांग की है।
- सुजानपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई, प्रतिबंधित पॉलीथिन और स्ट्रॉ पाइप जब्त
नगर परिषद सुजानपुर ने शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सप्लाई वाहनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान एक दुकानदार के पास से 15 पैकेट प्रतिबंधित पॉलीथिन और 13 पैकेट स्ट्रॉ पाइप जब्त किए गए। अधिकारियों ने दोबारा उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।
- शिमला में राष्ट्रीय महिला गठबंधन का प्रदर्शन, 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करने की उठी मांग
राजधानी शिमला में राष्ट्रीय महिला गठबंधन के बैनर तले महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। रिज मैदान से लोक भवन तक मार्च निकालकर प्रदर्शनकारियों ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने, समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग सरकार के समक्ष रखी।
- हिमाचल में ‘भोजन संवाद’ पहल की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए ‘भोजन संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनहित योजनाओं के लिए जमीनी फीडबैक को महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
- अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 में होगी ‘मिस मिंजर क्वीन’ प्रतियोगिता, 51 हजार रुपये मिलेगा प्रथम पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान ‘मिस मिंजर क्वीन’ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रतियोगिता में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां भाग ले सकेंगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
- पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष
मंडी जिले के पधर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की पधर-नौहली सड़क बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। गलमाठा के पास बनाई गई नालियों का पानी निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 145 सड़कें बंद; 508 ट्रांसफार्मर और 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेश में 145 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि 508 बिजली ट्रांसफार्मर और 43 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत और बहाली कार्य जारी हैं।
- डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में पीपल-चूरी उत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने पंच पीपल की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
श्रावण मास के प्रथम मंगलवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में पारंपरिक पीपल-चूरी उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पंच पीपल की पूजा-अर्चना के बाद सवा मन चूरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
- कांगड़ा के शाहपुर में बादल फटा, बोह घाटी में छह मकान बहे; एसडीआरएफ राहत कार्य के लिए रवाना
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में बादल फटने से बोह घाटी के स्पैडा और गढ़गून गांवों में भारी नुकसान हुआ है। अचानक आई बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से छह मकान बह गए। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को बुलाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
- हिमाचल में सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है। विभाग ने जिला उप निदेशकों को बिना TET शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करनी होगी।
- हमीरपुर में कबाड़ दुकान से लाखों का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; 40 किलो एल्यूमिनियम बरामद
हमीरपुर के पक्का भरो क्षेत्र में कबाड़ दुकान से लाखों रुपये के तांबा, एल्यूमिनियम और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 किलोग्राम एल्यूमिनियम बरामद किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
- हिमाचल के किसानों-बागवानों को बड़ी राहत, सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने शुरू की OTS योजना
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने किसानों, बागवानों और ऋणधारकों के लिए एकमुश्त निपटान (OTS) योजना शुरू की है। योजना के तहत पुराने ऋण मामलों में ब्याज में बड़ी राहत दी जाएगी। 3 लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर 50 प्रतिशत ब्याज माफी का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के 6300 से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
- विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात, बल्ह क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित मुद्दों पर की चर्चा
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। विधायक ने शिक्षा संस्थानों को यथावत रखने के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और भंगरोटू मैदान, पेयजल, सड़क तथा अन्य विकास कार्यों को लेकर मांगें रखीं।
- ग्राम पंचायत कलर ने संदिग्ध फेरी वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस को दी सूचना; जांच की मांग
ग्राम पंचायत कलर ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव में घूम रहे कुछ संदिग्ध फेरी वालों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और उनके दस्तावेजों व अनुमति की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
- हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी के लिए चयन, सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं
हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र के रहने वाले युवा आइस स्केटर समर्थ अत्री का चयन एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान उन्होंने समर्थ को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संदीप सांख्यान का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने जंतर-मंतर पर युवाओं और मीडिया के साथ हुए कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
- हिमाचल में टूरिस्ट वाहनों को बड़ी राहत, एआईटीपी परमिट वाले वाहनों की परिचालन आयु 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय पर्यटन परमिट (एआईटीपी) वाले टूरिस्ट वाहनों की अधिकतम परिचालन आयु 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दी है। नई व्यवस्था से उन वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, जिनके वाहन पुराने नियमों के कारण संचालन से बाहर हो गए थे। सरकार ने इसके लिए नई एसओपी जारी कर सभी आरटीओ और प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
- हमीरपुर में टैक्सी किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, यात्री ने चालक को पीटा; पुलिस से भी हाथापाई
हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र में टैक्सी किराये को लेकर विवाद के बाद एक यात्री ने चालक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम से भी हाथापाई की, जिसमें चौकी प्रभारी घायल हुए। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर आरोपी को काबू किया गया।
- शिमला में होटल मैनेजमेंट डिग्री के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, निजी संस्थान संचालकों पर एफआईआर दर्ज
शिमला में होटल मैनेजमेंट डिग्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक छात्र की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद ढली थाना पुलिस ने निजी संस्थान के चेयरमैन, समन्वयक समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छात्र का आरोप है कि 3.50 लाख रुपये फीस लेने के बावजूद छह साल बाद भी उसे डिग्री और डिप्लोमा नहीं दिया गया।
- हिमाचल में ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल लॉन्च, तकनीकी युवाओं को रोजगार से जोड़ेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया।
यह डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों, तकनीकी संस्थानों और उद्योगों को एक मंच पर लाकर भर्ती प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और तेज बनाएगा। पोर्टल पर अब तक 164 संस्थान, 26,168 छात्र और 97 नियोक्ता पंजीकृत हो चुके हैं।
- सिक्किम सुरंग हादसा: लैंडस्लाइड से एंट्री गेट बंद, 27 मजदूर फंसे; 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग में लैंडस्लाइड के बाद एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे 27 मजदूर अंदर फंस गए। हादसे में 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरंग में मीथेन गैस की आशंका के चलते बचाव दल को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
- श्री नैना देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती होगी और अधिक पारदर्शी, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग 180 दिन तक सुरक्षित रखने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि काउंटिंग रूम की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अब 180 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी। पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की निगरानी, वेबकास्टिंग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होती है।
- कोटखाई में सेब के बगीचों पर संकट, पीली पड़ रही पत्तियां; बीमारी के कारणों की जांच करेगा उद्यान विभाग
हिमाचल प्रदेश के कोटखाई क्षेत्र में सेब के बगीचों में पत्तियां पीली पड़ने और झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। बागवानों का कहना है कि दवाओं के इस्तेमाल के बावजूद बीमारी नियंत्रित नहीं हो रही। उद्यान विभाग ने अब विशेषज्ञ समिति गठित कर कारणों की जांच का फैसला लिया है।
- कांगड़ा में भारी बारिश का कहर, पालमपुर में NH-154 पर पेड़ गिरा; नदी-नाले उफान पर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कांगड़ा जिले में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि पालमपुर में पठानकोट-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
- रणधीर शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- बरसात से पहले नहीं हुई आपदा प्रबंधन की तैयारी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर बरसात से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियां नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिलासपुर में बंद बस रूटों, HRTC की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार को घेरा।
- ऊना में HRTC बस का टायर पंचर, एमसी पार्क के पास सड़क पर रुकी बस से यातायात प्रभावित
ऊना शहर में मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अचानक खराब हो गई। चंडीगढ़ से पठानकोट जा रही संसारपुर टैरस डिपो की बस का अगला टायर पंचर होने के कारण वह एमसी पार्क के पास सड़क के बीचों-बीच रुक गई। करीब 45 मिनट बाद टायर बदलकर बस को रवाना किया गया।
- एनआईटी हमीरपुर के ऋषभ ने बनाया AI स्मार्ट ग्लास, दृष्टिबाधितों को आवाज में बताएगा दुनिया की जानकारी
एनआईटी हमीरपुर के पूर्व छात्र ऋषभ ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए एआई आधारित स्मार्ट ग्लास और टॉकिंग स्टिक विकसित की है। यह डिवाइस आवाज के माध्यम से आसपास के लोगों, वस्तुओं, ट्रैफिक और रास्तों की जानकारी देती है। करीब 16 हजार रुपये की इस स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल भारत में 700 से अधिक लोग कर रहे हैं।
- Himachal Weather Alert: मानसून का कहर, 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट; चंबा-कुल्लू-लाहौल में हालात बिगड़े
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बारिश से सड़कें बंद, बिजली व्यवस्था प्रभावित और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
- शिमला चमियाणा अस्पताल में अब घर बैठे बनेगी ओपीडी पर्ची, ‘सुगम स्वास्थ्य एप’ से मरीजों को मिलेगी राहत
शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा में मरीजों को जल्द ही ओपीडी पर्ची के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। राज्य सरकार के ‘सुगम स्वास्थ्य एप’ के शुरू होते ही मरीज घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन ओपीडी पर्ची बना सकेंगे।
- सुंदरनगर के विकास के लिए केंद्र से हरसंभव सहयोग दिलाएंगे: विधायक राकेश जमवाल
मंडी जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से अधिक से अधिक योजनाएं और वित्तीय सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
- लाहुल-स्पीति में बाढ़ का कहर: जाहलमा नाले का पुल बहा, सैकड़ों लोग और वाहन फंसे
हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिले में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। जाहलमा नाले में अस्थायी पुल बहने से तांदी-संसारी मार्ग बंद हो गया है। सैकड़ों लोग और वाहन फंस गए हैं, जबकि बीआरओ ने लोहे की प्लेट डालकर पैदल आवाजाही शुरू करवाई है।
- हिमाचल में बनेगा आयुर्वेदिक एम्स, हमीरपुर के धनेटा में 75 एकड़ भूमि चिह्नित
हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है। हमीरपुर जिले के धनेटा क्षेत्र में करीब 75 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद 1500 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को NPA, PG स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, पंचायत चौकीदारों को बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA), पीजी मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, आईजीएमसी और टांडा में नए कोर्स, पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाने, सड़क सुरक्षा नीति और ई-टैक्सी योजना सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है।
- सिरमौर: धौलाकुआं के एक दर्जन गांवों की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
सिरमौर जिले के धौलाकुआं क्षेत्र में रामपुर भारापुर पंचायत के करीब एक दर्जन गांवों की सड़कें जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब लोगों ने 15 से 20 दिनों के भीतर सड़कें दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- सोलन क्षेत्रीय अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट फिर हुआ शुरू, 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया गया संचालन अनुबंध
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में करीब तीन महीने से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट दोबारा शुरू हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने संचालन करने वाली एजेंसी का अनुबंध 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है। अस्पताल का दावा है कि मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- भारी बारिश के अलर्ट पर नूरपुर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
कांगड़ा के नूरपुर में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी विभागों को मशीनरी और कर्मचारियों को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और नालियों में कचरा न डालने की अपील की गई है।
- कांगड़ा में गगल एयरपोर्ट के पास करोड़ों की अवैध जमीन खरीद-फरोख्त का खुलासा, धारा 118 उल्लंघन मामले में विजिलेंस का केस दर्ज
कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट के आसपास धारा 118 के कथित उल्लंघन के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध जमीन खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। एसआईटी और विजिलेंस की जांच में फर्जी कृषक प्रमाणपत्र के आधार पर 100 कनाल से अधिक भूमि खरीदने और बाद में बेचकर करोड़ों का लाभ कमाने के आरोप सामने आए हैं।
- हिमाचल में महंगा हुआ हिम देसी घी, मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम
हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। 20 जुलाई से लागू नई दरों के अनुसार अब एक किलो हिम देसी घी 800 रुपये में मिलेगा। मिल्कफेड ने बढ़ती उत्पादन, पैकेजिंग और परिवहन लागत को मूल्य वृद्धि की वजह बताया है।
- हिमाचल में मानसून का कहर: 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, चंबा में नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंबा में उफनते नाले में यात्रियों से भरी बस फंस गई, जबकि लगातार बारिश के कारण 12 सड़कें बंद हो गईं और एक स्कूल परिसर में पानी भर गया।
- बिलासपुर पुलिस की हिरासत से फरार हुआ चोरी गिरोह का सरगना, शिनाख्त के दौरान डांक में कूदकर भागा आरोपी
बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी के मामलों में गिरफ्तार आरोपी सलीम वारदात स्थल की शिनाख्त के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी ने डांक में छलांग लगाकर जवानों को चकमा दिया, जिसके बाद पुलिस ने पूरी रात उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया।
- हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, आशा वर्करों-नंबरदारों का मानदेय बढ़ा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में 7500 से अधिक पदों पर भर्ती, आशा वर्करों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ाने, पुलिस भर्ती में एक वर्ष की आयु सीमा छूट तथा CBSE स्कूलों में मेरिट आधारित शिक्षक भर्ती समेत कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।
- हिमाचल में अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष मान्यता, HPBOSE का बड़ा फैसला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने अमेरिका के NWAC मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा जारी अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष मान्यता दे दी है। यह सुविधा केवल उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए लागू होगी और प्रवेश से पहले प्रमाण-पत्र का सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
- खत्री युवा संघ सोलन ने रक्तदान शिविर से शुरू किया सामाजिक अभियान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
खत्री युवा संघ सोलन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रचित साहनी के नेतृत्व में अपना पहला सामाजिक कार्यक्रम रक्तदान शिविर के रूप में आयोजित किया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग दिया।
- खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा का धरना, ट्रामा सेंटर शुरू न होने पर उठे सवाल
रामपुर के खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले उद्घाटन के बावजूद ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो पाया है और एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद पड़ी हैं। पार्टी ने जल्द सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
- शिमला नगर निगम की FCPC बैठक में बड़े फैसले, वीरभूमि वाटिका से लेकर वन-टाइम सेटलमेंट पॉलिसी को मिली मंजूरी
नगर निगम शिमला की वित्त एवं अनुबंध समिति (FCPC) की बैठक में वीरभूमि वाटिका, वन-टाइम सेटलमेंट पॉलिसी, नए पेट्रोल पंप, प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल और स्ट्रीट वेंडर्स के पुनर्वास समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
- बड़ा भंगाल से गंभीर मरीज का सफल रेस्क्यू, खराब मौसम में 13 सदस्यीय टीम ने बचाई जान
चंबा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को खराब मौसम के बीच 13 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध न होने पर पैदल अभियान चलाया गया।
- नूरपुर पुलिस की अवैध खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, JCB समेत तीन वाहन जब्त
पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत फतेहपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को माइनिंग एक्ट के तहत जब्त किया है।
- मंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वोल्वो बस से 1.645 किलो चरस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
मंडी जिले के औट थाना पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एनएच-03 पर एक निजी वोल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
- नाहन में मंगलवार से सुचारु होगी पेयजल आपूर्ति, गिरी उठाऊ योजना की री-लाइनमेंट का 90% कार्य पूरा
नाहन शहर में गिरी उठाऊ पेयजल योजना की री-लाइनमेंट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जल शक्ति विभाग को उम्मीद है कि मंगलवार से शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद सिरमौर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों से नदी-नालों से दूर रहने व अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
- चम्बा में यूरिया संकट से मक्की की फसल पर संकट, किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
चम्बा जिले में यूरिया खाद की कमी से मक्की की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से जल्द खाद उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
- अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले को भव्य बनाने की तैयारी तेज, नगर परिषद चम्बा ने की विशेष बैठक
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद चम्बा में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
- विद्युत परिषद पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उठे लंबित मुद्दे, अतिरिक्त पेंशन और एरियर भुगतान की मांग
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी बैठक हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनर्स की लंबित मांगों, एरियर भुगतान और अतिरिक्त पेंशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
- कांगड़ा जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, सीमा चौधरी अध्यक्ष और अभिमन्यू उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की जिला परिषद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। सीमा चौधरी को अध्यक्ष और अभिमन्यू को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
- नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विकास को बताया प्राथमिकता
नगर पंचायत रिवालसर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही।
- सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़सर में छात्रों का शांतिपूर्ण मार्च, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
सोनम वांगचुक के समर्थन और कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में बड़सर स्टूडेंट यूनियन ने मैहरे में शांतिपूर्ण मार्च निकाला। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग उठाई।
- सावन के पहले सोमवार पर लडभड़ोल के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र
सावन माह के पहले सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नागेश्वर महादेव कुड्ड मंदिर में सावन भर हवन-यज्ञ और धार्मिक आयोजन होंगे।
- श्रावण के पहले सोमवार पर प्राचीन महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर
श्रावण मास के पहले सोमवार को जिला के पांडवकालीन प्राचीन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
- श्री नैना देवी मंदिर में लाइव ब्रॉडकास्टिंग और सोलर हट्स सुविधा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइव ब्रॉडकास्टिंग और आधुनिक सोलर हट्स सुविधा शुरू की गई है। जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने इन सुविधाओं का शुभारंभ किया।
- कुटलैहड़ में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
- नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
नगर पंचायत टाहलीवाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन कुमारी और उपाध्यक्ष राज कुमार मल्ली ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपमंडलाधिकारी विशाल शर्मा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
- जैन संत भरत मुनि महाराज का संदेश- पहचान मकान और कपड़ों से नहीं, स्वभाव और कर्मों से बनती है
धर्म सभा में जैन संत भरत मुनि महाराज ने कहा कि इंसान की पहचान उसके घर और पहनावे से नहीं, बल्कि उसके स्वभाव, संस्कार और कर्मों से होती है। उन्होंने भगवान महावीर के संदेश का उदाहरण देते हुए जीवन में अच्छे भाव और करुणा का महत्व बताया।
- सुजानपुर बस स्टैंड की नई सड़क तीन महीने में खराब, गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग
हमीरपुर जिले के सुजानपुर बस स्टैंड की नई सड़क महज तीन महीने में खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है।
- श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिमला के मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
श्रावण मास के पहले सोमवार को शिमला के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
- टनल निर्माण से क्षतिग्रस्त श्मशानघाट और रास्ते के पुनर्निर्माण की मांग, तुंग पंचायत ने DC मंडी को सौंपा ज्ञापन
मंडी जिले की तुंग पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने टनल अरढ़ा निर्माण कार्य से प्रभावित श्मशानघाट और संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा। पंचायत ने NHAI और संबंधित कंपनी से जल्द समाधान की मांग की है।
- सोनम वांगचुक के समर्थन में हमीरपुर में प्रदर्शन, यूनाइटेड इंडियन फॉर्म ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सोनम वांगचुक के समर्थन में हमीरपुर के गांधी चौक पर यूनाइटेड इंडियन फॉर्म ने प्रदर्शन किया। संगठन ने दिल्ली में धरना दे रहे सोनम वांगचुक को हटाने और छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
- टांडा मेडिकल कॉलेज में सस्ते होंगे हार्ट स्टेंट, मरीजों को बाजार कीमत से करीब 50% तक मिलेगी राहत
टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टेंट की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को बाजार कीमत से लगभग आधी दर पर स्टेंट उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे एंजियोप्लास्टी का खर्च कम होगा।
- होर्मुज जलडमरूमध्य में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिवार ने CM सुक्खू से मांगा न्याय
होर्मुज जलडमरूमध्य में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने और परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
- IGMC शिमला और चमियाना अस्पताल के 159 डॉक्टर जाएंगे समर वेकेशन पर, मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार
आईजीएमसी शिमला और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के 159 डॉक्टर और सीनियर रेजिडेंट 22 जुलाई से दो चरणों में समर वेकेशन पर जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।