हमीरपुर में हुई राज्य कार्यकारिणी बैठक, 20 इकाइयों के 250 पदाधिकारी हुए शामिल; सरकार से जल्द समाधान की अपील
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हमीरपुर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ई. एस.के. सोनी ने की।
बैठक में प्रदेश की 20 इकाइयों और उप-इकाइयों से करीब 250 पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और पेंशनर्स से जुड़े लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पेंशनर्स की कई समस्याओं के समाधान का दावा
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ई. एस.के. सोनी ने बताया कि विद्युत प्रबंधन के साथ हुई बैठकों में पेंशनर्स की कई समस्याओं का समाधान करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि:
जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. डी.एस. ढटवालिया के प्रयासों से अन्य पेंशनर संगठनों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है।
कई मांगें अभी भी लंबित
महासचिव पी.एल. गुप्ता ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नोशनल फिक्सेशन में संशोधन और पेंशनर्स पोर्टल पर एरियर की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने जैसे मामले अभी भी लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को कई बार विभिन्न स्तरों पर उठाया गया है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि 80 और 85 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनर्स को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन संबंधित आयु में प्रवेश के पहले दिन से प्रदान की जाए।
संगठन का कहना है कि यह मांग विभिन्न न्यायालयों के निर्णयों के अनुरूप है।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा और लंबित मांगों को सरकार व विद्युत प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube