श्री नैना देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती होगी और अधिक पारदर्शी, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग 180 दिन तक सुरक्षित रखने के निर्देश

Published:

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया- सीसीटीवी निगरानी, वेबकास्टिंग और अधिकारियों की मौजूदगी में होती है चढ़ावे की गिनती

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की गिनती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संचालित किया जा रहा है।

जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर न्यास द्वारा चढ़ावे की गिनती का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब मंदिर के काउंटिंग रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को 180 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से मंदिर की गतिविधियों पर नजर

डीसी राहुल कुमार ने कहा कि श्री नैना देवी मंदिर न्यास की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम शुरू किया गया था। इसके माध्यम से मंदिर परिसर की विभिन्न गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास का प्रयास है कि श्रद्धालुओं से जुड़े सभी कार्य पूरी जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

वेबकास्टिंग के माध्यम से होती है चढ़ावे की निगरानी

जिलाधीश बिलासपुर ने बताया कि चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाती है, जिसे मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल तथा वह स्वयं भी मॉनिटर करते हैं।

उन्होंने बताया कि काउंटिंग का कार्य मंदिर अकाउंट ऑफिसर और मंदिर अधिकारी की मौजूदगी में शुरू किया जाता है। यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चलती है।

काउंटिंग रूम में प्रवेश से पहले होती है जांच

राहुल कुमार ने बताया कि काउंटिंग रूम में प्रवेश करने से पहले संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की चेकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की गिनती को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए मंदिर न्यास पिछले वर्ष से लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं मंदिर में पहले से ही लागू हैं और इन्हें और मजबूत किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध मंदिर न्यास

डीसी बिलासपुर ने कहा कि श्री नैना देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना मंदिर न्यास की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी चतर सिंह रानौत, मंदिर न्यास के अकाउंट ऑफिसर मनीष कुमार, मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा, महेश कुमार, प्रभात शर्मा और मंदिर न्यास के सहायक अभियंता सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें