फतेहपुर थाना पुलिस और QRT ने मध्यरात्रि गश्त के दौरान रे पतन में की कार्रवाई, माइनिंग एक्ट के तहत वाहन सीज
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। उप-पुलिस अधीक्षक (SDPO) ज्वाली वीरी सिंह के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने मध्यरात्रि गश्त के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को जब्त किया।
रे पतन में गश्त के दौरान हुई कार्रवाई
एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि मध्यरात्रि गश्त के दौरान थाना फतेहपुर पुलिस और QRT की संयुक्त टीम ने रे पतन क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियां संचालित होते हुए पाईं। मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए माइनिंग एक्ट के तहत मशीनरी और वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।
जब्त किए गए वाहन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित वाहन जब्त किए—
एएसपी धर्मचंद वर्मा ने कहा कि नूरपुर पुलिस अवैध खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube