भारी बारिश के अलर्ट पर नूरपुर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

भारी बारिश के अलर्ट पर नूरपुर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
भारी बारिश के अलर्ट पर नूरपुर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

Published:

एसडीएम नूरपुर ने एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग और नगर परिषद को मशीनरी व कर्मचारियों को स्टैंडबाय रखने के निर्देश दिए, लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील।

जिला कांगड़ा के नूरपुर में आगामी दिनों के लिए जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला उपायुक्त के निर्देशों के बाद एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

सभी विभागों को मशीनरी और कर्मचारी तैयार रखने के निर्देश

एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि संभावित भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरोध जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जल शक्ति विभाग, नगर परिषद नूरपुर और अन्य संबंधित एजेंसियों को मशीनरी एवं कर्मचारियों को हर समय स्टैंडबाय रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कंडवाल से भेड़खड्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नगर परिषद ने पूरी की नालियों की सफाई

नगर परिषद नूरपुर ने शहर की प्रमुख नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है। प्रशासन ने जसूर और नूरपुर बाजार के व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों से अपील की है कि नालियों में कूड़ा-कचरा या अन्य अपशिष्ट न डालें, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है।

अगले दो दिन रहेंगे अहम

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और मशीनरी पूरी तरह तैयार रखी गई है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें