हिमाचल में मानसून का कहर: 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, चंबा में नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस

हिमाचल में मानसून का कहर: 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, चंबा में नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस
हिमाचल में मानसून का कहर: 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, चंबा में नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस

Published:

आईएमडी ने कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ा; चंबा में 12 सड़कें बंद और स्कूल परिसर में घुसा पानी।

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सोलन में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

23 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

आईएमडी के मुताबिक 20 से 23 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 20 और 21 जुलाई को सबसे अधिक खतरा रहने की संभावना है। 22 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश और 23 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

चंबा में उफनते नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस

रेड अलर्ट के बीच मंगलवार अल सुबह से चंबा जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तीसा-चंबा मुख्य मार्ग पर कंदला नाला उफान पर आने से चांजू से चंबा आ रही एक निजी बस सुबह करीब आठ बजे नाले के बीच फंस गई।

बस में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिन्हें काफी देर तक बस के भीतर ही इंतजार करना पड़ा। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण चालक ने आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठाया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से जेसीबी व अन्य मशीनरी भेजकर बस को सुरक्षित निकालने की मांग की।

12 सड़कें बंद, कई क्षेत्रों का संपर्क टूटा

लगातार बारिश के कारण जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 12 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क अस्थायी रूप से कट गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग सड़कें बहाल करने के लिए राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

स्कूल परिसर में घुसा पानी

भटियात विधानसभा क्षेत्र की कामला पंचायत में लगातार बारिश के चलते खग्गल कूहल का पानी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय कामला परिसर में घुस गया। देखते ही देखते पूरा स्कूल परिसर जलमग्न हो गया। पानी स्कूल भवन और मैदान तक पहुंचने से विद्यार्थियों और शिक्षकों की आवाजाही प्रभावित हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार भारी बारिश के दौरान कूहल उफान पर आ जाती है, जिससे स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें