हमीरपुर में टैक्सी किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, यात्री ने चालक को पीटा; पुलिस से भी हाथापाई

हमीरपुर में टैक्सी किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, यात्री ने चालक को पीटा; पुलिस से भी हाथापाई
हमीरपुर में टैक्सी किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, यात्री ने चालक को पीटा; पुलिस से भी हाथापाई

Published:

भोरंज के मनोह पेट्रोल पंप पर हुई घटना, घायल टैक्सी चालक अस्पताल में भर्ती; आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज

जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के मनोह स्थित पेट्रोल पंप पर टैक्सी किराये को लेकर हुआ विवाद हिंसक घटना में बदल गया। आरोप है कि एक यात्री ने टैक्सी चालक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। घायल टैक्सी चालक की पहचान दिनेश कुमार (48), पुत्र राम सिंह, निवासी गुटकर, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।

वहीं, मारपीट के आरोपी की पहचान प्रदीप राणा पुत्र जगदीश, निवासी नुहाड़ा, डाकघर दिम्मी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों के बीच टैक्सी किराये को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि यात्री ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जमीन पर गिराकर जूतों से भी पीटा।

हमले में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर काफी खून बह गया।

घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जाहू पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को बेहोशी की हालत में भोरंज सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आरकेएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी ने पुलिस जवानों से भी की मारपीट

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। इस दौरान जाहू पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार को चोटें आईं।

आरोपी के उग्र व्यवहार और पुलिस को धमकियां देने के बाद भोरंज थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

इस मामले में थाना भोरंज में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 121(1) और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


हमीरपुर में कबाड़ की दुकान से एल्यूमिनियम-तांबा चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

40 किलो एल्यूमिनियम बरामद, चोरी का सामान करीब छह हजार रुपये में बेचा था

हमीरपुर: सदर थाना हमीरपुर के तहत पक्का भरो क्षेत्र में कबाड़ की दुकान से एल्यूमिनियम, तांबा और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 किलो एल्यूमिनियम बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि चोरी किया गया सामान एक कबाड़ की दुकान में करीब छह हजार रुपये में बेचा गया था।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज और राजीव, निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज कबाड़ का काम करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सूरज के खिलाफ चोरी और चिट्टा से जुड़े करीब सात मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, जबकि राजीव पर चोरी और मारपीट के करीब तीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

चोरी के अन्य सामान की तलाश जारी

पुलिस अब पूछताछ के आधार पर चोरी किए गए तांबे और पीतल समेत अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद आजाद ने बताया कि उन्होंने तांबा, एल्यूमिनियम और अन्य सामान एक स्थान पर रखा हुआ था।

उन्होंने बताया कि जिस मकान में तांबा रखा गया था, उसकी एक दीवार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। आशंका है कि चोरों ने इसी रास्ते से अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी किए गए सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। चोरी की घटना का पता रविवार सुबह चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें