ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा: हिमाचल की 45 समेत देशभर की 159 दवाएं फेल, एंटीबायोटिक और सीरप भी शामिल

ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा: हिमाचल की 45 समेत देशभर की 159 दवाएं फेल, एंटीबायोटिक और सीरप भी शामिल
ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा: हिमाचल की 45 समेत देशभर की 159 दवाएं फेल, एंटीबायोटिक और सीरप भी शामिल

Published:

सीडीएससीओ की जांच में एंटीबायोटिक, बच्चों के सीरप, हृदय रोग और अन्य जरूरी दवाओं के सैंपल मिले असफल; कंपनियों पर कार्रवाई शुरू

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के जून ड्रग अलर्ट में देशभर की 159 दवाएं और कॉस्मेटिक सैंपल गुणवत्ता मानकों पर असफल पाए गए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश में निर्मित 45 दवाओं के सैंपल भी शामिल हैं।

सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार, कुल फेल हुए सैंपलों में 132 राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं और 27 केंद्रीय प्रयोगशालाओं की जांच में गुणवत्ता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। हिमाचल के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड्ड, गुल्लरवालां, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू, सोलन और कांगड़ा स्थित दवा उद्योगों के उत्पाद इस सूची में शामिल हैं।

एंटीबायोटिक और बच्चों के सीरप समेत कई दवाएं फेल

ड्रग अलर्ट में एंटीबायोटिक, हृदय रोग की दवाएं, दर्द और बुखार की दवाएं, बच्चों के सीरप, खांसी की दवाएं, पेट संबंधी दवाएं, आंखों की दवाएं, इंजेक्शन और विटामिन उत्पाद शामिल हैं।

जांच में कई दवाएं डिसॉल्यूशन, कंटेंट, एस्से, स्टेरिलिटी, पीएच, पार्टिकुलेट मैटर और सक्रिय औषधीय तत्व (API) की निर्धारित मात्रा जैसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता मानकों पर असफल रही हैं।

हिमाचल की सबसे अधिक 45 दवाएं फेल

जून ड्रग अलर्ट में हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और गुजरात की दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार:

गुणवत्ता जांच में असफल रही हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और असम समेत अन्य राज्यों की कुछ दवाएं भी सूची में शामिल हैं।

हिमाचल में बनी इन दवाओं के सैंपल फेल

हिमाचल के नालागढ़ स्थित पेसिफिक इंडिया उद्योग में निर्मित इटोडोलैक दवा का सैंपल फेल पाया गया। यह दवा जोड़ों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस, कमर दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में उपयोग की जाती है।

बद्दी स्थित समायन हेल्थकेयर उद्योग में बनी एडेनोसाइन इंजेक्शन और सिरमौर के गनोसिस फार्मास्युटिकल्स में निर्मित टेलमिसार्टन 80 एमजी के सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

टेलमिसार्टन दवा का उपयोग उच्च रक्तचाप, हृदय रोग के जोखिम को कम करने और मधुमेह मरीजों में किडनी सुरक्षा के लिए किया जाता है।

अन्य राज्यों की कई महत्वपूर्ण दवाएं भी जांच में असफल

ड्रग अलर्ट में गुजरात, बिहार, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की कई दवाएं भी शामिल हैं।

गुजरात में निर्मित परमेथरिन मेडिकेटेड सोप, बिहार की मैग्नीशियम सल्फेट इंजेक्शन, तमिलनाडु की रेनिटिडाइन ओरल सॉल्यूशन और अजिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन, उत्तराखंड की सिट्राजिन सीरप और गामा बेंजीन हेक्साक्लोराइड लोशन तथा महाराष्ट्र की जेंटामाइसिन इंजेक्शन के सैंपल फेल पाए गए हैं।

कंपनियों पर कार्रवाई शुरू

राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि जिन हिमाचली दवा कंपनियों के उत्पाद गुणवत्ता जांच में असफल पाए गए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित बैचों की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनियों से जवाब मांगा गया है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दवा गुणवत्ता को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट के बाद फार्मा उद्योगों की निगरानी और सख्त करने की जरूरत पर भी जोर दिया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें