समाचार संग्रह: पृष्ठ 38
- ऊना में मानसून की पहली तेज बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, स्कूल में घुसा पानी और पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात
ऊना जिले में मानसून की पहली तेज बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। बहडाला स्कूल में बारिश का पानी कक्षाओं में घुस गया, जबकि पुराना होशियारपुर रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। प्रशासन और संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
- मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशीलता से बड़ा भंगाल की कपूरी देवी को मिला नया जीवन, 2024 में हेलीकॉप्टर से हुआ था रेस्क्यू
बड़ा भंगाल की कपूरी देवी को वर्ष 2024 में गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री सुक्खू की पहल और सरकारी सहायता से उनका सफल इलाज हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
- Mandi Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर किया साइबर फ्रॉड
मंडी जिले में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.14 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को ईडी, क्राइम ब्रांच और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर दो महीने तक मानसिक दबाव बनाया और कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई।
- Bilaspur Traffic Update: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर नम्होल मार्ग बंद, पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक रूट
शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर क्यारड़ (सोलन) के पास भूस्खलन के कारण नम्होल मार्ग अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं।
- Mandi Rain News: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, जिले में 28 सड़कें बंद
मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच औट के शनि मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से नालागढ़ निवासी एक महिला की मौत हो गई। वहीं, जिले में 28 सड़कें बंद हैं और 198 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
- हिमाचल सरकार ने दो IAS अधिकारियों के किए तबादले, शशि कांत को वित्त और योजना विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो IAS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। शशि कांत को प्रधान सचिव (वित्त) और प्रधान सचिव (योजना) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि स्वरूप राव को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
- चंबा में भारी बारिश का कहर: लनोट और फगड़ोग गांवों में घरों में घुसा मलबा, चंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद
चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सलूणी उपमंडल के लनोट और फगड़ोग गांवों में घरों में मलबा और पानी घुसने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि पंगोला नाला के पास भूस्खलन से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद होने के कारण 25 से अधिक पंचायतों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
- हिमाचल प्रदेश में मानसून का आगमन, 4 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट'
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सात जिलों (किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा) में दस्तक दे दी है।
- कुल्लू अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु देवी निलंबित
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के मामले में सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच पूरी होने तक उनका मुख्यालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय, शिमला रहेगा।
- हमीरपुर में विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील संदेश और वीडियो भेजने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर महिला थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- सुंदरनगर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, रोशन लाल अध्यक्ष और जीतराम उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
सुंदरनगर पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर रोशन लाल और उपाध्यक्ष पद पर जीतराम निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसके बाद भाजपा समर्थित जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
- आपदा के एक साल बाद भी सराज में हालात बदहाल, सरकार पर जयराम ठाकुर ने उठाए तीखे सवाल
आपदा के एक साल बाद भी सराज विधानसभा क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र अब भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है।
- नैना देवी जी और जुखाला कॉलेजों में संकाय बहाली पर राम लाल ठाकुर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर नैना देवी जी और जुखाला महाविद्यालयों में संकाय बहाली पर आभार जताया। सरकार ने इसे युवाओं के लिए घर के पास उच्च शिक्षा की सुविधा बताया।
- पंडोह बांध से 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
मंडी जिले में पंडोह बांध से 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों, पर्यटकों और नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
- हिमाचल में नई उद्योग नीति में देरी, मौजूदा नीति की अवधि 2 माह बढ़ी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नई उद्योग नीति में देरी के चलते मौजूदा नीति की अवधि दो माह बढ़ा दी है। निवेश आकर्षित करने के लिए विभिन्न विभागों से रियायतों और सुविधाओं पर सुझाव लिए जा रहे हैं, जिससे नई नीति को और प्रभावी बनाया जा सके।
- धर्मशाला जेल से चिट्टा मामले की विचाराधीन कैदी दीवार फांदकर फरार, नूरपुर पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा
धर्मशाला जिला कारागार से चिट्टा मामले में विचाराधीन एक 21 वर्षीय युवती दीवार फांदकर फरार हो गई। वह टैक्सी से पठानकोट जा रही थी, जिसे नूरपुर पुलिस ने नाके के दौरान महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
- नूरपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 20 मरीजों को पोषण किट वितरित
नूरपुर के पीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 20 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराना रहा।
- रिश्तों का कत्ल: कांगड़ा में बंद कमरे में निर्वस्त्र हालत में पकड़े गए देवर-भाभी, बस छूटने पर लौटे पति ने रंगेहाथ पकड़कर की धुनाई
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत जसवां-परागपुर क्षेत्र के समीपवर्ती एक गांव से पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।
- धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण के आरोप, जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी
धर्मशाला नगर निगम के तीन निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप सामने आए हैं। जिला प्रशासन की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई सरकार द्वारा तय की जाएगी।
- IIT मंडी का शोध: बेहोशी की दवा पर पौधों की कोशिकाओं में इंसानों जैसी क्रमिक प्रतिक्रिया का खुलासा
आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों के शोध में खुलासा हुआ है कि बेहोशी की दवा देने पर पौधों की कोशिकाएं भी इंसानी शरीर की तरह क्रमवार प्रतिक्रिया देती हैं। यह अध्ययन प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ है और चेतना को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- हिमाचल हाईकोर्ट मामले के बीच सरकार का फैसला, जुखाला और नैना देवी कॉलेज में साइंस-कॉमर्स संकाय जारी रहेंगे
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच अपने फैसले में आंशिक संशोधन किया है। जुखाला डिग्री कॉलेज में साइंस व कॉमर्स और नैना देवी कॉलेज में कॉमर्स संकाय जारी रहेगा। यह फैसला छात्रों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
- हिमाचल सरकार ने आउटसोर्स भर्ती के लिए जारी किए नए नियम, बिना वित्त विभाग की मंजूरी नहीं होगी नई नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स भर्ती को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब वित्त विभाग की पूर्व मंजूरी के बिना किसी भी विभाग में नई आउटसोर्स नियुक्ति नहीं होगी। सरकार ने नियमित पदों पर आउटसोर्सिंग पर रोक लगाते हुए इसे केवल अस्थायी और आवश्यकता आधारित व्यवस्था बताया है।
- हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा, ऑडिट में 3.02 लाख रुपये का गलत GST भुगतान उजागर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ऑडिट रिपोर्ट में कई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा सेवाओं पर जीएसटी लागू न होने के बावजूद 3.02 लाख रुपये का जीएसटी भुगतान किया गया। इसके अलावा बिना कोटेशन खरीद, यात्रा भत्ते, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य खर्चों में भी वित्तीय नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है।
- हिमाचल में दो बड़ी वारदातें: कुल्लू में तंत्र-मंत्र के नाम पर ₹21 हजार की ठगी, धर्मशाला में बंद घर से ₹5 लाख के गहने चोरी
हिमाचल प्रदेश में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कुल्लू के नित्थर में साधु बनकर आए दो ठग तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक परिवार से 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए, जबकि धर्मशाला के सिद्धपुर में बंद घर से करीब 5 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
- पर्यटन सीजन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त होगी कार्रवाई, हुड़दंगियों और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पुलिस कसेगी शिकंजा: एसपी कुलभूषण वर्मा
जिला कांगड़ा में आगामी पर्यटन सीजन (Tourism Season) के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
- गगल से जेवर के लिए इंडिगो की नई डायरेक्ट फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू, अब धर्मशाला से NCR सिर्फ 1 घंटा 40 मिनट दूर
1 जुलाई 2026 से इंडिगो गगल एयरपोर्ट (कांगड़ा) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच नई दैनिक सीधी उड़ान शुरू कर रही है। 1 घंटा 40 मिनट की इस फ्लाइट से धर्मशाला, मैक्लोडगंज और कांगड़ा क्षेत्र की यात्रा आसान होगी, जिससे पर्यटन और हवाई संपर्क को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
- आफत की बाढ़ भी नहीं रोक सकी दूल्हा-दुल्हन के कदम, लाहुल-स्पीति में बीआरओ के जवानों ने ऐसे पार करवाया नाला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति में बाढ़ और खराब मौसम के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
- बहन की विदाई के कुछ घंटों बाद सड़क हादसे में भाई की मौत, एक ही दिन में खुशियां मातम में बदलीं
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है।
- शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: सगे भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, संपत्ति विवाद में शूटरों को दी थी ₹8.5 लाख की सुपारी
राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल के समीप बीती 13 जून को हुई मनीषा मित्तल की सनसनीखेज हत्या के मामले में जिला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
- शिमला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: गैस सिलेंडर हादसे में बच्चे की मौत पर परिवार को 10 लाख का बीमा, कंपनियों को 70 हजार मुआवजा देने के आदेश
शिमला जिला उपभोक्ता आयोग ने गैस सिलेंडर हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की बीमा राशि और 70 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।
- हिमाचल में बारिश का कहर: जाहलमा नाले में बाढ़ से लाहौल-पांगी का संपर्क टूटा, 2-3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फ पिघलने से लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आ गई, जिससे 14 पंचायतों और पांगी का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मौसम विभाग ने 2 और 3 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- हमीरपुर में 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, छह माह तक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर जिले में 45 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी पिछले छह महीनों से महिला को बहला-फुसलाकर और शराब पिलाकर उसका यौन शोषण कर रहा था।
- कसोल रेव पार्टी मामला: हाई कोर्ट सख्त, कुल्लू के SP, DC और SDM के तबादले के आदेश; IPS अधिकारी होंगे नए पुलिस अधीक्षक
कसोल रेव पार्टी और ड्रग्स मामले में हिमाचल हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कुल्लू के SP, DC और संबंधित SDM के तबादले के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने IPS अधिकारी की तैनाती, SIT गठन और विभागीय जांच के निर्देश भी जारी किए हैं।
- हिमाचल में युवाओं के लिए बड़ी सौगात: इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50% सब्सिडी, 1,000 रूटों पर चलेगी स्वरोजगार योजना
हिमाचल सरकार राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करेगी। योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी मिलेगी। 1,000 मार्गों पर बसें चलेंगी और लाभार्थियों को पांच साल तक मासिक प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
- हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 2-3 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, शिमला-कांगड़ा समेत 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले पांच दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश की संभावना है।
- हिमाचल में 'राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना' के चौथे चरण को मंजूरी: बसों पर 50% तक सब्सिडी, बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे आजीविका के साधन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
- हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए ₹212 करोड़, कर्मचारियों और पेंशनरों के एरियर का भी हुआ भुगतान
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे 'व्यवस्था परिवर्तन' के सकारात्मक परिणाम अब आर्थिक मोर्चे पर दिखाई देने लगे हैं।
- काजा को मिली आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात, विधायक अनुराधा राणा ने किया भूमि पूजन
जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के विकास को गति देते हुए विधायक अनुराधा राणा ने काजा में लगभग 5.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 410 केएलडी (KLD) क्षमता के आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का विधिवत भूमि पूजन किया।
- मंडी नगर निगम चुनाव: मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भाजपा का कब्ज़ा, सुमन बनीं नई मेयर; जितेंद्र शर्मा को मिली डिप्टी मेयर की कमान
नगर निगम मंडी में सोमवार को हुए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों शीर्ष पदों पर शानदार जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक बढ़त कायम रखी है।
- जुखाला कॉलेज आंदोलन की बड़ी जीत! मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद साइंस-कॉमर्स संकाय बहाल करने के निर्देश, आज जारी हो सकती है अधिसूचना
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में साइंस और कॉमर्स संकाय बंद किए जाने के विरोध में पिछले कई दिनों से चल रहे संघर्ष को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
- चंबा की बेटी सीमा ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता गोल्ड, सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स का टिकट किया पक्का
भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण में, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की होनहार धाविका सीमा ने नया इतिहास रच दिया है।
- जज्बे को सलाम: लाहुल-स्पीति में उफनता नाला पार करने के लिए बुलडोजर पर सवार हुई महिला हेल्थ वर्कर, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के तिगरट बूथ पर तैनात महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (हेल्थ वर्कर) पलजोम बुट्टी ने विषम परिस्थितियों में साहस और कर्तव्य निष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
- सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए लांगणा के पूर्व सैनिक इंद्र कुमार सकलानी, पालमपुर से आई सेना की टुकड़ी ने दी सलामी
उपतहसील मकरीडी की ग्राम पंचायत लांगणा के कजैहड निवासी और 6 डोगरा रेजिमेंट से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक इंद्र कुमार सकलानी (89 वर्ष) का सोमवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ डोल श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
- हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 30 जून से 7 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का 'यलो अलर्ट', ऊंची चोटियों पर हिमपात
हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और मानसून की बेरुखी के बीच मौसम करवट बदलने वाला है।
- चंबा में तीन तलाक का पहला मामला: पति ने तीन बार बोलकर पत्नी को घर से निकाला, सास और पति पर FIR दर्ज
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में 'तीन तलाक' (Triple Talaq) का एक सनसनीखेज और पहला मामला सामने आया है।
- हिमाचल में भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार पर कड़ा रुख, मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 30 जून को बड़ी बैठक
हिमाचल प्रदेश में इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर लगातार बढ़ रहे दुष्प्रचार, भ्रामक खबरों और सरकार पर की जा रही तर्कहीन टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह हरकत में आ गई है।
- सुंदरनगर फोरलेन पर STF की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान के 4 युवक 1 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार, कार जब्त
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने तरोट के पास एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है।
- बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की बड़ी पहल: अब घर बैठे मिलेगा बाबा का प्रसाद, इंडिया पोस्ट के साथ शुरू होगी ऑनलाइन सेवा
विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध के देश-विदेश में बसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है।
- शूलिनी मेला: मिकी माउस झूला बैठने से बड़ा हादसा टला, 12 बच्चे अंदर फंसे; लापरवाही का आरोप
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
- हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं और सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है।
- धर्मशाला में खुलेगा इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया का ऑफिस, संस्थान और गेस्ट हाउस; तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी जानकारी
हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में विकास और प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने वाली है।
- HRTC का कोई भी रूट बंद नहीं, पर्यटकों के लिए चल रहीं अतिरिक्त बसें; कर्मचारियों को मिलेगा बकाया भत्ता: अजय वर्मा
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने उन तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया है जिनमें निगम के रूट बंद होने का दावा किया जा रहा था।
- खूनी हस्ताक्षरों से उग्र हुआ 'जुखाला कॉलेज बचाओ आंदोलन', 90 वर्षीय बुजुर्ग और महिलाओं ने खून से लिखे नाम; मंत्रियों के घेराव की चेतावनी
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में विज्ञान (साइंस) एवं वाणिज्य (कॉमर्स) संकायों को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर दावीं घाटी के लोगों का जनआंदोलन अब निर्णायक और उग्र चरण में प्रवेश कर गया है।
- हिमाचल में पर्यटक को चालाकी पड़ी महंगी: चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर लगाई मिट्टी, मंडी पुलिस ने काटा ₹3000 का चालान
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सैर पर आए एक बाहरी राज्य के पर्यटक को यातायात नियमों से खिलवाड़ करना भारी पड़ गया।
- रोहांडा के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, तस्वीरों के फ्लैक्स बनाकर बदनाम करने की दी धमकी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत रोहांडा पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान जितेंद्र कुमार पर एक सरकारी शिक्षिका ने दुष्कर्म करने, लगातार ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
- आलमपुर DAV छात्र सुसाइड केस: प्रिंसिपल समेत 5 शिक्षकों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी
हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर और कांगड़ा की सीमा पर स्थित आलमपुर डीएवी स्कूल के 16 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है।
- संगठन सर्वोपरि: निगम भंडारी के समर्थन में उतरे पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव छेरिंग नेगी, बोले— सबको साथ लेकर मजबूत होगी पार्टी
किन्नौर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष निगम भंडारी को संगठन के भीतर से मजबूत समर्थन मिलना शुरू हो गया है।
- नई पंचायत का बड़ा एक्शन: पहली बैठक में ही सख्त फैसलों से दिया बदलाव का संदेश, बेसहारा पशु छोड़ने पर ₹10,000 जुर्माना
मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत टिहरी की नवनिर्वाचित पंचायत ने कार्यभार संभालते ही सुशासन और कड़े अनुशासन का संदेश दिया है।
- नाम का एनएच, काम की गुणवत्ता लिंक रोड से भी बदतर: हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बरसे भूपेंद्र सिंह
हमीरपुर से मंडी वाया सरकाघाट-धर्मपुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH) के निर्माण कार्य में बरती जा रही ढिलाई और घटिया गुणवत्ता को लेकर सियासत गरमा गई है।
- जसूर में HRTC बस से 1 किलो चरस बरामद, पालमपुर की 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं नशा माफिया के खिलाफ चलाई गई मुहिम में सीआईए (CIA-I) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
- कर्णप्रयाग हिंसक झड़प मामला: जमानत के बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे निहंग सिख, टेका माथा
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी निहंग सिख शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचे।
- चम्बा में थम नहीं रहा हादसों का दौर: चुराह में गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक ही गांव के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिला चम्बा में लगातार हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन होते इन हादसों ने चम्बा की सड़कों पर सफर को बेहद खौफनाक बना दिया है।
- बड़ा भंगाल पहुंचे CM सुक्खू: महिलाओं को ₹1500 सम्मान निधि और राजमाह पर MSP समेत की 6 बड़ी घोषणाएं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के अत्यंत दुर्गम और पिछड़े क्षेत्र बड़ा भंगाल का ऐतिहासिक दौरा किया। आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने और स्थानीय लोगों की समस्याओं को करीब से जानने के लिए सीएम सुक्खू वहां पहुंचे।
- किसानों को बड़ी राहत: बकाया कृषि ऋण के ब्याज का 50 फीसदी वहन करेगी सरकार
राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए वन-टाइम सेटलमेंट नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करने का फैसला किया है। योजना के तहत तीन लाख रुपये तक के बकाया कृषि ऋण पर 50 प्रतिशत ब्याज सरकार वहन करेगी, जिससे प्रदेश के 6,356 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
- भरमौर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं तथा घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
- घुमारवीं पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में 11 लाख के चोरी हुए आभूषण बरामद
घुमारवीं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बस अड्डा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर करीब 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- जिला कल्याण अधिकारी रमेश चंद बंसल ने परिवार सहित लिया देहदान का संकल्प
बिलासपुर के जिला कल्याण अधिकारी रमेश चंद बंसल ने अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ एम्स बिलासपुर में देहदान का संकल्प लेकर मानवता और सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। यह पहल अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रेरणादायक संदेश दे रही है।
- नई ऑल्टो कार से चरस की बड़ी खेप ले जा रहे मंडी के तीन तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो से ज्यादा चरस बरामद
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिला की घुमारवीं थाना पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
- मंडी के ओकवुड स्कूल में कंप्यूटर टीचर की वैकेंसी: 29 जून को होगा इंटरव्यू, पुरुष व महिला दोनों कर सकते हैं अप्लाई
मंडी जिला के युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार का एक अवसर सामने आया है।
- हिमाचल में लोकतंत्र को कुचल रही कांग्रेस सरकार, हॉर्स ट्रेडिंग के लिए लटकाए जा रहे चुनाव: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने, जनादेश का अपमान करने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।
- जाहू में 57 लाख की चोरी: रोपड़ से दबोचा मुख्य आरोपी अभिषेक, चोरी के पैसों से खरीदी कार और चांदी का कड़ा बरामद
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की जाहू पंचायत में व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर हुई 57 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
- उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर भारी तनाव: पांवटा साहिब में 200 निहंग सिखों का डेरा, बैरियर तोड़ने का दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब-कुल्हाल बॉर्डर पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है।
- लारजी जल विद्युत परियोजना में प्री-मानसून फ्लशिंग कल से: ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा भारी पानी, नदी किनारे न जाने का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने मानसून की दस्तक से पहले एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
- मंडी व सरकाघाट में रोजगार का सुनहरा मौका: वर्धमान ग्रुप में भरे जाएंगे 100 पद, 30 जून और 1 जुलाई को होंगे इंटरव्यू
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है।
- चम्बा में दर्दनाक हादसा: उरेई-सांबरा मार्ग पर घटोर नाले में गिरी कार, दो महिलाओं और चालक सहित 3 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार को उरेई-सांबरा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर कई फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़कते हुए घटोर नाले में जा गिरी।
- एंटी चिट्टा दिवस’ पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 64 किलो चरस और 501 ग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा में जब्त नशे का किया निस्तारण
संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में 26 जून को "एंटी चिट्टा दिवस" के रूप में मनाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
- 14 साल बाद बड़ा भंगाल पहुंचे कोई मुख्यमंत्री: हेलीकॉप्टर से उतरे सीएम सुक्खू, दुर्गम क्षेत्र में बिना मोबाइल नेटवर्क के लोगों के बीच गुजारेंगे रात
हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम और भौगोलिक दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण क्षेत्र 'बड़ा भंगाल' में शनिवार को एक नया इतिहास रचा गया।
- HPU में कार्यकारिणी परिषद की बैठक के दौरान भारी बवाल: ABVP की पुलिस से धक्का-मुक्की, SFI और कर्मचारियों का भी उग्र प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) परिसर में शनिवार को कार्यकारिणी परिषद (EC) की बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा और बवाल देखने को मिला।
- हिमाचल में मौसम का दोहरा रंग: रोहतांग में हिमपात तो शिमला-कुफरी में ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा, मलबे में दबे वाहन
हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक तरफ जहां रोहतांग सहित राज्य की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को ताजा हिमपात (Snowfall) हुआ, वहीं राजधानी शिमला और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे।
- शिमला के बाद अब मंडी में दर्दनाक हादसा: सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप, 24 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शिमला में शुक्रवार शाम को हुए पिकअप हादसे में छह लोगों की मौत के बाद, अब मंडी जिला के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर भी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
- शिमला में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी, चक्कर आने के बाद IGMC के CCU में भर्ती
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।
- ऊना के लाल सिंघी में भीषण अग्निकांड: 25 प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के तहत लाल सिंघी क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया।
- चंबा की सीमा ने एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की लंबी दूरी की धाविका सीमा ने 65वीं राष्ट्रीय इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उनका लक्ष्य जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
- श्रीखंड महादेव यात्रा पर अभी संशय बरकरार, विशेषज्ञों की नई रिपोर्ट के बाद होगा अंतिम फैसला
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। भीमडवारी से पार्वती बाग तक क्षतिग्रस्त मार्ग और मानसून के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों का दल दोबारा निरीक्षण करेगा, जिसके बाद जिला प्रशासन और यात्रा ट्रस्ट अंतिम फैसला लेंगे।
- मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के लंबित मुद्दे
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई लंबे समय से लंबित मुद्दे उठाए। उन्होंने चंडीगढ़ में राज्य की हिस्सेदारी, अतिरिक्त हिमाचल सदन, बीबीएमबी देयकों और शानन जलविद्युत परियोजना पर न्यायोचित समाधान की मांग की।
- डहणू पंचायत का बड़ा फैसला, ड्रग तस्करों की सूचना देने वालों को किया जाएगा सम्मानित
बल्ह खंड की ग्राम पंचायत डहणू में एंटी चिट्टा अभियान के तहत आयोजित ग्राम सभा में नशे के खिलाफ जनजागरूकता पर जोर दिया गया। पंचायत ने चिट्टा तस्करों की सूचना देने वाले लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
- रामपुर के तकलेच में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप; छह लोगों की मौत
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तकलेच क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है
- रंग लाए विक्रमादित्य के प्रयास, पीएमजीएसवाई सड़क गुणवत्ता में हिमाचल अव्वल, पहाड़ी राज्यों में हासिल किया पहला स्थान
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता में हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर पहाड़ी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार की गुणवत्ता मूल्यांकन रिपोर्ट में राज्य की केवल 3.83 प्रतिशत परियोजनाएं ही असंतोषजनक पाई गई हैं।
- मिड-डे मील में जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत परोसे जाने वाले मिड-डे मील में जाति या धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला उप निदेशकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
- पेंशनरों का सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्लाबोल; कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी नहीं मिला संशोधित लाभ, आंदोलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी लंबित मांगों और वित्तीय लाभों को लेकर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।
- हिमाचल में ई-बसों का इंतजार और बढ़ा; दोबारा ट्रायल में एक रूट पर फेल हुई बस, निगम ने रोकी 100 बसों की डिलीवरी
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) के शामिल होने का इंतजार कर रहे प्रदेश के यात्रियों को अभी और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
- प्यार, साजिश और कत्ल! पटियाला में फौजी पति ने पत्नी को मारने के लिए नहर में गिराई कार; रोंगटे खड़े कर देगी यह दास्तां
पंजाब के पटियाला जिले के पसियाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भारतीय सेना (फौज) के एक जवान पर अपनी ही पत्नी की हत्या की नीयत से कार को जानबूझकर भाखड़ा नहर में गिराने का संगीन आरोप लगा है।
- हिमाचल में इतिहास की सबसे बड़ी स्ट्राइक: 'एंटी-चिट्टा दिवस' पर फूंका गया ₹13.28 करोड़ का नशा, राज्यभर में युवाओं ने ली ई-शपथ
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी 'एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन' के तहत शुक्रवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।
- सर्वर ठप होने से राशन के लिए मचे हाहाकार के बीच बड़ी राहत; अब QR कोड स्कैन कर मिलेगा डिपो में राशन
हिमाचल प्रदेश में बायोमेट्रिक और सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण डिपो से राशन न मिलने की मार झेल रहे लाखों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है।
- पंजाब के राज्यपाल से मिले सीएम सुक्खू; चंडीगढ़ में मांगा 7.19% हिस्सा, शानन प्रोजेक्ट और बीबीएमबी बकाए पर भी रखा कड़ा पक्ष
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात की।
- बैरिकेडिंग तोड़ देहरादून में घुसे निहंगों पर मुकदमा, हिमाचल-दून सीमा सील; कुल्हाल बॉर्डर पर भारी तनाव
हिमाचल प्रदेश की सीमा से तलवारें और भाले लहराते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जबरन दाखिल हुए निहंगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- चम्बा में दिल दहला देने वाला हादसा: पति को गहरी खाई में गिरता देख बचाने कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत
कहते हैं कि सच्चे प्यार की डोर इस दुनिया से परे होती है, जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी नहीं टूटती।
- सुंदरनगर में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला ही निकला चिट्टा सप्लायर; होटल में रेड कर 3 युवकों से 4.680 ग्राम चिट्टा बरामद
नशे के सौदागरों के खिलाफ मंडी जिला पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने एक ऐसी हैरान कर देने वाली कामयाबी हासिल की है, जिसने नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में चल रहे काले कारोबार का पर्दाफाश कर दिया है।
- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पिकअप से बरामद हुई 207 पेटी अवैध शराब, घुमारवीं का युवक गिरफ्तार
बिलासपुर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार (26 जून) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।