मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

रंग लाए विक्रमादित्य के प्रयास, पीएमजीएसवाई सड़क गुणवत्ता में हिमाचल अव्वल, पहाड़ी राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता में हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर पहाड़ी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार की गुणवत्ता मूल्यांकन रिपोर्ट में राज्य की केवल 3.83 प्रतिशत परियोजनाएं ही असंतोषजनक पाई गई हैं।

2 मिनट
रंग लाए विक्रमादित्य के प्रयास, पीएमजीएसवाई सड़क गुणवत्ता में हिमाचल अव्वल, पहाड़ी राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

1,029 परियोजनाओं में सिर्फ 20 कार्य असंतोषजनक, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिमला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता के मामले में हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर पहाड़ी राज्यों में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। केंद्र सरकार की वित्त वर्ष 2025-26 की गुणवत्ता मूल्यांकन रिपोर्ट में हिमाचल को पहाड़ी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में निरीक्षण की गई 1,029 सड़क परियोजनाओं में केवल 20 कार्य ही असंतोषजनक पाए गए। इस प्रकार खराब गुणवत्ता वाले कार्यों का प्रतिशत मात्र 3.83 रहा, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद राज्य के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर पीएमजीएसवाई परियोजनाओं में असंतोषजनक कार्यों का औसत 2.74 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा।

वहां 875 सड़क परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान 43 कार्य असंतोषजनक पाए गए, जिससे खराब गुणवत्ता वाले कार्यों का प्रतिशत 12.32 तक पहुंच गया। यह गुणवत्ता मूल्यांकन रिपोर्ट अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि के दौरान निर्मित सड़कों के निरीक्षण पर आधारित है।

गौरतलब है की हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी घोषणाओं में राज्य में सड़कों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की बात पर हमेशा ज़ोर डाला है और उनकी इस कार्य की प्रतिबद्धता इस मौजूदा रिपोर्ट में साफ दिखाई देती है

facebook

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें