मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

रामपुर के तकलेच में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप; छह लोगों की मौत

सार

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तकलेच क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

2 मिनट
रामपुर क��े तकलेच में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप; छह लोगों की मौत

उरमण के पास हुआ हादसा, सभी मृतकों की पहचान; पुलिस ने शुरू की दुर्घटना के कारणों की जांच

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। उरमण के समीप एक पिकअप वाहन (एचपी06बी-2420) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अभिषेक सनी (23) पुत्र नरसिंह सानी निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर; लायक राम (56) पुत्र मागु राम निवासी गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर; अशोक जेन (32) पुत्र ध्यान जेन निवासी गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जो वाहन चला रहे थे;

नीतीन (23) पुत्र मैन सिंह जेन निवासी गांव छलटा, तहसील रामपुर; आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश निवासी गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू तथा युगल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

इस हृदयविदारक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है, जबकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें