मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

एंटी चिट्टा दिवस’ पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 64 किलो चरस और 501 ग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा में जब्त नशे का किया निस्तारण

सार

संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में 26 जून को "एंटी चिट्टा दिवस" के रूप में मनाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

2 मिनट
एंटी चिट्टा दिवस’ पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 64 किलो चरस और 501 ग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा में जब्त नशे का किया निस्तारण

मंडी:

संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में 26 जून को "एंटी चिट्टा दिवस" के रूप में मनाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

इस राज्यव्यापी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मंडी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल कमेटी के माध्यम से एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के 210 मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों और केस प्रॉपर्टी का विधिवत निस्तारण (नष्ट) किया।

डीआईजी राहुल नाथ की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया नशा

मादक पदार्थों को नष्ट करने की यह विशेष कार्रवाई सेंट्रल रेंज मंडी के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री राहुल नाथ (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक (SP) मंडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंडी जिला के समस्त उप पुलिस अधीक्षक (SDPOs) और सभी थाना प्रभारी (SHOs) भी मौजूद रहे।

ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने न्यायालयों के आदेशों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण:

मंडी पुलिस द्वारा ड्रग डिस्पोजल के दौरान निम्नलिखित नशीले पदार्थों को पूरी तरह नष्ट किया गया:

मादक पदार्थ का नामनष्ट की गई कुल मात्रा / संख्याचरस64.733 किलोग्रामहेरोइन (चिट्टा)501.1806 ग्रामस्मैक105.78 ग्रामचूरा पोस्त / अफीम डोडा8.566 किलोग्रामभुक्की57.530 किलोग्रामपोपी स्ट्रॉ / गांजा512 ग्राम / 146 ग्रामअफीम / कैनाबिस के पौधे1,183 पौधे / 2,729 पौधेप्रतिबंधित टैबलेट व कैप्सूल120 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन टैबलेट,

85 नाइट्रोजेपाम, 316 स्पास्मो सीआईपी प्लस कैप्सूलकोडीन सिरप बोतलें12 बोतलें

इसके अतिरिक्त, जब्त की गई 0.886 किलोग्राम अफीम को नियमानुसार 'गवर्नमेंट ओपियम एंड अल्कलॉइड वर्क्स' (Government Opium and Alkaloid Works) को स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है।

नशे के खिलाफ अभियान अब एक जनआंदोलन: एसपी मंडी

पुलिस अधीक्षक, मंडी ने इस कार्रवाई पर बात करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जिला पुलिस का यह अभियान केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है। यह युवाओं के सुरक्षित भविष्य और समाज को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में खड़ा किया गया एक जनआंदोलन है।

उन्होंने चेतावनी दी कि मंडी पुलिस भविष्य में भी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ इसी तरह कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाती रहेगी और साथ ही बड़े स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी जारी रखेगी।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें