मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

घुमारवीं पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में 11 लाख के चोरी हुए आभूषण बरामद

सार

घुमारवीं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बस अड्डा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर करीब 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

2 मिनट
घुमारवीं पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में 11 लाख के चोरी हुए आभूषण बरामद

बस अड्डा क्षेत्र में हुई चोरी का त्वरित खुलासा, चार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

बिलासपुर, 27 जून। पुलिस थाना घुमारवीं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 26 जून 2026 को पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई गई कि घुमारवीं बस अड्डा क्षेत्र में शिकायतकर्ता के बैग से उसकी पत्नी के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत पुत्र सूरज भान निवासी आर्य नगर, गुहाना जिला सोनीपत (हरियाणा), विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी अशरफगढ़ जिला जींद (हरियाणा), राकेश कुमार पुत्र राजा सिंह निवासी गुहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा सूरजभान पुत्र बारू राम निवासी गुहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें