मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चम्बा में थम नहीं रहा हादसों का दौर: चुराह में गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक ही गांव के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

सार

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिला चम्बा में लगातार हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन होते इन हादसों ने चम्बा की सड़कों पर सफर को बेहद खौफनाक बना दिया है।

2 मिनट
चम्बा में थम नह�ीं रहा हादसों का दौर: चुराह में गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक ही गांव के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा:

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिला चम्बा में लगातार हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन होते इन हादसों ने चम्बा की सड़कों पर सफर को बेहद खौफनाक बना दिया है।

इसी बीच, जिले के उपमंडल चुराह से एक और बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ नकरोड़-हिमगिरी डैम साइट सड़क पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

रात को हुआ हादसा, सुबह चला पता

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कार (नंबर HP-44A-0494) में सवार होकर चार लोग जा रहे थे, तभी अचानक वाहन से नियंत्रण खो गया और कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसा इतना भीषण था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रात के अंधेरे में हुए इस हादसे की भनक स्थानीय लोगों को रविवार सुबह लगी। सुबह जैसे ही खाई में कार दिखाई दी, क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना तीसा पुलिस व प्रशासन को दी गई।

मृतकों की पहचान और जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान करमुंड गांव (ग्राम पंचायत टिकरीगढ़) के निवासियों के रूप में हुई है, जिनमें शामिल हैं:

  • शुक्र दीन (52 वर्ष), पुत्र शाक मुहम्मद

  • टाशी उर्फ बिट्टू (41 वर्ष), पुत्र किशन

  • सलमान (25 वर्ष), पुत्र ताज मुहम्मद

  • संजू (22 वर्ष), पुत्र खेम राज

एसपी चम्बा का बयान: एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चम्बा में बढ़ते इन हादसों के बीच इस विशेष दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें