मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला में खुलेगा इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया का ऑफिस, संस्थान और गेस्ट हाउस; तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी जानकारी

सार

हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में विकास और प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने वाली है।

2 मिनट
धर्मशाला में खुल�ेगा इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया का ऑफिस, संस्थान और गेस्ट हाउस; तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी जानकारी

धर्मशाला:

हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में विकास और प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने वाली है। 'इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया' (ITPI) जल्द ही धर्मशाला में अपना एक नया कार्यालय, टाउन प्लानिंग पर आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (कौशल विकास संस्थान) और एक शानदार गेस्ट हाउस स्थापित करने जा रहा है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद इस परियोजना को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।

यह महत्वपूर्ण जानकारी हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी। कैबिनेट मंत्री धर्माणी धर्मशाला में आयोजित 'इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया' की रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

हिमाचल और हरियाणा के टाउन प्लानर्स ने लिया हिस्सा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष इस प्रतिष्ठित रीजनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन शिमला में किया गया था, जबकि इस बार इसके लिए धर्मशाला को चुना गया। इस एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के दर्जनों अनुभवी टाउन प्लानर्स ने भाग लिया और आधुनिक शहरी नियोजन व विकास से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

धर्मशाला में बढ़ेंगी प्रशासनिक गतिविधियां: मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि नए संस्थानों की स्थापना होने से आगामी समय में धर्मशाला और पूरे कांगड़ा जिला में विकासात्मक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी।

उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने पहले ही कई महत्वपूर्ण कार्यालयों को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट किया है। इसके अतिरिक्त, कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ₹2,022 करोड़ की अनुमानित लागत वाली भूमि का अधिग्रहण कार्य भी पूरा कर लिया गया है, जो इस क्षेत्र के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होगा।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें