मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

जसूर में HRTC बस से 1 किलो चरस बरामद, पालमपुर की 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार

सार

नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं नशा माफिया के खिलाफ चलाई गई मुहिम में सीआईए (CIA-I) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

2 मिनट
जसूर में HRTC बस से 1 किलो चरस बरामद, पालमपुर की 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार

नूरपुर (भूषण शर्मा):

नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं नशा माफिया के खिलाफ चलाई गई मुहिम में सीआईए (CIA-I) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बौड चौक, जसूर के पास एक एचआरटीसी (HRTC) बस में नाकेबंदी के दौरान 19 वर्षीय एक युवती को 1 किलो 6 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर बस में दी दबिश

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी (ASP) धर्मचंद वर्मा ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थों की चेकिंग हेतु तैनात थी।

इसी दौरान टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर की रहने वाली एक युवती एचआरटीसी बस (संख्या HP 38 C 9974) में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बौड चौक पर नाका लगाया और उक्त बस को चेकिंग के लिए रोका।

बैग की तलाशी में बरामद हुई खेप

बस की तलाशी लेने पर उसमें सवार कुमारी गुनगुन (उम्र 19 वर्ष), सुपुत्री शशि कुमार, निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के बैग से 1 किलोग्राम 6 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चरस की खेप को जब्त कर सैंपल को सील कर दिया।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस: > एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20 व 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

इस खबर के विषय

  • HRTC बस
  • charas seizure
  • Palampur arrest
  • CIA टीम
  • Nurpur police
  • narcotics control

इस खबर को शेयर करें