मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल में भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार पर कड़ा रुख, मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 30 जून को बड़ी बैठक

सार

हिमाचल प्रदेश में इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर लगातार बढ़ रहे दुष्प्रचार, भ्रामक खबरों और सरकार पर की जा रही तर्कहीन टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह हरकत में आ गई है।

2 मिनट
हिमाचल में भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार पर कड़ा रुख, मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 30 जून को बड़ी बैठक

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर लगातार बढ़ रहे दुष्प्रचार, भ्रामक खबरों और सरकार पर की जा रही तर्कहीन टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह हरकत में आ गई है।

इस गंभीर मुद्दे पर नकेल कसने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति (Cabinet Sub-Committee) की पहली महत्वपूर्ण बैठक आगामी 30 जून को बुलाई गई है।

सोशल मीडिया और वेब पोर्टल्स के लिए तय होंगे कड़े मानदंड

इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित हो रहे विभिन्न वेब पोर्टल्स, फेसबुक न्यूज चैनलों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर पैनी नजर रखना है। सरकार तथ्यहीन और सनसनीखेज समाचार प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाने के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार कर रही है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण और पत्रकारिता के स्थापित मानदंडों के बिना सैकड़ों की संख्या में फेसबुक पेज और वेब पोर्टल खड़े हो गए हैं, जो व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं।

फर्जी खबरों से फैला 'पैनिक' बने बैठक की मुख्य वजह

हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्होंने सरकार की चिंता बढ़ा दी है:

  • आपदा के दौरान फर्जी वीडियो: पिछले साल मानसून में आई भारी आपदा के दौरान कई फेसबुक चैनलों ने पुलों के टूटने और रास्तों के बंद होने की पुरानी या फर्जी वीडियो चलाकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में डर (पैनिक) का माहौल पैदा कर दिया था।

  • भर्तियों और योजनाओं पर भ्रम: सरकारी भर्तियों, पेंशन योजनाओं और बजट घोषणाओं को लेकर कई अनधिकृत पोर्टल्स ने आधी-अधूरी और गलत जानकारियां प्रसारित कीं, जिससे युवाओं और कर्मचारियों में भारी असंतोष पैदा हुआ।

हो सकते हैं ये बड़े फैसले: इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य में चल रहे सभी न्यूज पोर्टल्स और फेसबुक आधारित समाचार चैनलों के लिए सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग (DIPR) के पास पंजीकरण (Registration) अनिवार्य किया जा सकता है।

इसके अलावा, इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे नजर रखने के लिए एक विशेष साइबर विंग या मॉनिटरिंग सेल के गठन पर भी मुहर लग सकती है, जो भ्रामक पोस्टों को तुरंत फ्लैग और ब्लॉक करेगा।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें