मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कर्णप्रयाग हिंसक झड़प मामला: जमानत के बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे निहंग सिख, टेका माथा

सार

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी निहंग सिख शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचे।

2 मिनट
कर्णप्रयाग हिंसक झड़प मामला: जमानत के बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे निहंग सिख, टेका माथा

पांवटा साहिब:

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी निहंग सिख शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचे।

यहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विभिन्न सिख संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

पार्किंग विवाद ने लिया था हिंसक रूप

यह पूरा घटनाक्रम 16 जून को उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान वाहन पार्किंग को लेकर उपजे एक विवाद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने मनप्रीत सिंह,

जसनप्रीत सिंह, अजय सिंह और सतविंदर सिंह सहित कुछ निहंग सिखों को गिरफ्तार किया था। बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।

सिख संगठनों और मुख्यमंत्रियों के सहयोग की सराहना

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव सरदार जगदीप सिंह कहलों और दशमेश तरना दल के मुख्य जत्थेदार बाबा मेजर सिंह सोढ़ी ने बताया कि आरोपियों की रिहाई के लिए पूरे सिख पंथ ने एकजुटता दिखाई।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसके बाद प्रशासन ने स्थिति को बेहद संवेदनशीलता से संभाला।

सिख नेताओं ने इस मामले में सहयोग के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

रिहा हुए निहंग सिखों ने जताया आभार: जमानत पर बाहर आए निहंग सिखों ने गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में मत्था टेकने के बाद सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से बाबा मेजर सिंह का आभार जताया, जो उन्हें लेने स्वयं पहुंचे और अब उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

इस खबर के विषय

  • Karnprayag clash
  • Nihang Sikhs
  • Gurudwara Paonta Sahib
  • Hemkund Sahib pilgrimage
  • bail news

इस खबर को शेयर करें