समाचार संग्रह: पृष्ठ 24
- हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार पर CM सुक्खू का बड़ा संकेत, बोले- सुंदर सिंह ठाकुर जल्द बनेंगे मंत्री
हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने को लेकर बड़ा संकेत दिया है। मशोबरा में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर जल्द मंत्री बनने वाले हैं। इसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
- हिमाचल में पूर्व CPS के सरकारी आवास पर हाईकोर्ट सख्त, बिना आवेदन ठहराव नियमित करने पर सरकार से मांगा जवाब
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने छह पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों के सरकारी आवास में ठहराव को बिना आवेदन नियमित करने के मामले में राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से तीन बिंदुओं पर हलफनामा दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।
- हिमाचल में मानसून का कहर, 145 सड़कें बंद और 224 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में 145 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि 224 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल में सीवरेज का गंदा पानी, मरीजों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा
स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में स्थित अस्पताल परिसर में सीवरेज का गंदा पानी पहुंचने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि नगर निगम और जल शक्ति विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
- बद्दी में नाकाबंदी तोड़कर भागी कार हादसे का शिकार, चिट्टा निगलने वाले चालक की मौत; 9.02 ग्राम हेरोइन बरामद
बद्दी में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, कार चालक ने कार्रवाई से बचने के लिए चिट्टा निगल लिया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार से 9.02 ग्राम हेरोइन समेत नशे से जुड़ी सामग्री बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- स्पीति में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, विधायक अनुराधा राणा को सौंपा ज्ञापन
स्पीति में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से आम जनता, होटल कारोबार, अस्पताल, व्यापार और पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हैं। पंचायत प्रधानों ने विधायक अनुराधा राणा को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की है।
- CM सुक्खू ने कसुम्पटी को दी 48 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- भ्रष्टाचार की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटेंगे
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में करीब 48 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियां जब्त कर गरीबों में बांटने, जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
- शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच शुरू
हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में एक सब-इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसआई पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट साझा करने, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने के आरोप हैं।
- बिलासपुर में 20.92 ग्राम चिट्टा बरामद, दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार; एक निकला आदतन तस्कर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 20.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब नशीले पदार्थ के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
- पीर निगाह मंदिर विवाद गरमाया, ग्राम पंचायत बसोली का पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर पलटवार
पीर निगाह मंदिर के प्रबंधन और चढ़ावे को लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा द्वारा उठाए गए सवालों के बाद ग्राम पंचायत बसोली ने प्रेस वार्ता कर आरोपों का खंडन किया। पंचायत ने मंदिर प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए किसी भी निष्पक्ष जांच के लिए तैयार होने की बात कही और पूर्व विधायक को मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी भी दी।
- द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- 2027 में जनता देगी जवाब; नारला–बिजणी हाईवे निर्माण पर भी उठाए सवाल
द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पधर में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी न करने, मंडी जिले की उपेक्षा करने और स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के आरोप लगाए।
साथ ही नारला–बिजणी सुपर हाईवे परियोजना में निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभावित लोगों की समस्याएं नहीं सुलझने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
- नादौन में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, एसपी बलबीर ठाकुर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से नादौन स्थित शिवालिक बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसपी हमीरपुर बलबीर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
- चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की सरकार से मांग, मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हो कार्डियोलॉजी विभाग और मिले इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा
चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में कार्डियोलॉजी विभाग शुरू करने, विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पद भरने, OCT मशीन उपलब्ध कराने, सरोल पॉलिटेक्निक को इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा देने और लंबित बाइक एंबुलेंस सेवा जल्द शुरू करने की मांग सरकार से की।
- HPU फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का आंदोलन तेज, चौथे दिन भी जारी क्रमिक अनशन; आमरण अनशन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में फीस बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। परिषद का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चौथे दिन में पहुंच गया है। एबीवीपी ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को आमरण अनशन और प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन में बदला जाएगा।
- द्रंग में नारला–बिजणी सुपर हाईवे निर्माण पर विवाद, दरारों से प्रभावित परिवारों के समर्थन में उतरे ग्रामीण
द्रंग विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन नारला–बिजणी सुपर हाईवे को लेकर विवाद बढ़ गया है। निर्माण कार्य के दौरान दो मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित परिवारों को घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।
इसके विरोध में ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी का घेराव कर मुआवजे, पुनर्वास और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है।
- सुजानपुर में हाउस टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई, 50 हजार से ज्यादा बकाया वालों के कटेंगे बिजली कनेक्शन
नगर परिषद सुजानपुर ने लंबे समय से गृह कर (हाउस टैक्स) जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 16 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
नगर परिषद ने बिजली विभाग को डिफॉल्टरों की सूची सौंप दी है। वहीं, यूजर चार्ज जमा नहीं करने वालों को भी प्रमाण पत्र जारी न करने की चेतावनी दी गई है।
- जन शिकायतों पर सख्त हुए मंत्री राजेश धर्माणी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; विभाग तय समय में करें समाधान
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में फोरलेन, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली कटौती, पेयजल, सड़क और रेलवे परियोजनाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
- Himachal Weather Update: 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड का खतरा; सोलन में मूसलाधार बारिश
हिमाचल प्रदेश में 11 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की चेतावनी जारी की है। सोलन में गुरुवार को मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर जलभराव हो गया।
- DDU अस्पताल शिमला में मरीजों को बड़ी राहत, पुरानी बिल्डिंग में भी शुरू हुआ ओपीडी पर्ची काउंटर
शिमला के डीडीयू अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पुरानी बिल्डिंग में भी ओपीडी पर्ची काउंटर शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को नई बिल्डिंग तक जाने की जरूरत नहीं होगी और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
- नूरपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अकिल बख्शी का हमला, बोले- वादे पूरे नहीं हुए तो 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल
रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने नूरपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो माह में मातृ एवं शिशु अस्पताल पूरी तरह शुरू नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर 2026 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
- सतपाल रायजादा का सतपाल सत्ती पर पलटवार, बोले- झूठे आरोपों पर भेजेंगे कानूनी नोटिस
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आरोपों को निराधार बताते हुए कानूनी नोटिस भेजने की बात कही। उन्होंने पीर निगाह मंदिर विवाद, मंदिरों की राजनीति और इनोवा गाड़ी मामले पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की।
- सीमा शर्मा बनीं हिमाचल महिला कांग्रेस की राज्य उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायज़ादा से की मुलाकात
ऊना ब्लॉक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस का राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायज़ादा से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और महिला सशक्तिकरण व संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
- पांवटा साहिब में बाता नदी का कहर, टोकियो पंचायत में भारी भूमि कटाव; खेत और मकान खतरे में
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल की टोकियो पंचायत में लगातार बारिश के चलते बाता नदी का जलस्तर बढ़ने से भारी भूमि कटाव हो रहा है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि ग्रामीणों ने खेतों और घरों को बचाने के लिए नदी के स्थायी तटीयकरण की मांग की है।
- चुरड़ू-लोहारली पुल पर छिड़ी सियासी जंग, BJP-कांग्रेस में निर्माण का श्रेय लेने की होड़ तेज
ऊना जिले के चुरड़ू-लोहारली पुल को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गई है। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने पुल निर्माण का श्रेय केंद्र की मोदी सरकार और पूर्व जयराम सरकार को देते हुए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।
- मिंजर मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे, 3 पहले ही फेल
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए 46 सैंपल एकत्रित कर कंडाघाट प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं हालिया जांच में तीन सैंपल फेल पाए गए हैं, जिनमें बर्फी और बादाम शेक भी शामिल हैं।
- श्री नयना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा: बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में बंदर के हमले से बचने की कोशिश के दौरान पंजाब के जालंधर निवासी एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में बढ़ते बंदरों के आतंक और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
- कैप्टन राम सिंह ठाकुर को पद्मश्री दिलाने की मुहिम तेज, खनियारा में 13 से 15 अगस्त तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट
कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल विकास समिति ने स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध संगीतकार कैप्टन राम सिंह ठाकुर को पद्मश्री सम्मान दिलाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, उनकी स्मृति में 13 से 15 अगस्त तक खनियारा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।
- सैनिक स्कूल सुजानपुर में शुरू हुआ हॉर्स राइडिंग क्लब, कैडेट्स को मिलेगा प्रोफेशनल घुड़सवारी प्रशिक्षण
हिमाचल प्रदेश के सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास और सैन्य प्रशिक्षण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हॉर्स राइडिंग क्लब का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को पेशेवर प्रशिक्षकों की देखरेख में घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- टीवी स्पीकर में छिपा रखी थी 10.96 ग्राम चिट्टा, डमटाल पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने इंदौरा के चक्क नांगलियां गांव में एक घर पर छापेमारी कर टीवी स्पीकर के भीतर छिपाकर रखी 10.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- प्राथमिक शिक्षक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 5 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि यदि 5 सितंबर तक सरकार ने यह व्यवस्था वापस नहीं ली तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
- राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला: 'प्रदेश में सरकार नहीं, सिंडिकेट चल रहा', कर्ज और वादों को लेकर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कर्ज, चुनावी वादों और राजनीतिक प्रतिशोध को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि एक सिंडिकेट काम कर रहा है।
- CM सुक्खू ने पौधरोपण सप्ताह का किया शुभारंभ, बोले- हर व्यक्ति हर साल लगाए एक पौधा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 'ग्रीन शिमला, अवर शिमला' अभियान के तहत पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। नगर निगम शिमला ने इस वर्ष 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।
- धर्मशाला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: सुधीर शर्मा के बयान पर भड़के कार्यकर्ता, पुतला फूंकने की कोशिश
धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने भी सुधीर शर्मा के बयान की कड़ी आलोचना की।
- निगुलसरी में भारी भूस्खलन से NH-5 बंद, शिमला-किन्नौर मार्ग पर यातायात ठप
किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर निगुलसरी के पास गुरुवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। पहाड़ी से बड़े पत्थर और मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने लोगों से केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करने और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर शुरू करने की अपील की है।
- अब AI, स्टार्टअप, तनाव और आपदा प्रबंधन भी पढ़ेंगे छात्र, 25 संस्थानों में लागू होगा नया पाठ्यक्रम
हिमाचल प्रदेश के 25 बहुतकनीकी (पॉलीटेक्निक) संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संशोधित पाठ्यक्रम लागू होगा। नए सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, तनाव प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उद्योगों की नई जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सके।
- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने रखीं 4 बड़ी मांगें, SMC प्रवक्ताओं के नियमितीकरण समेत कई मुद्दे उठाए
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर चार प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ ने सभी प्रवक्ताओं के लिए समान पदनाम, कंप्यूटर साइंस छात्रों की फीस में राहत, यूजीसी योग्य प्रवक्ताओं को कॉलेज कैडर में पदोन्नति और 761 एसएमसी प्रवक्ताओं के नियमितीकरण की मांग उठाई।
- राहुल गांधी देश के लिए खतरा, छात्रों को भड़काते हैं; कंगना रनौत का बड़ा हमला
मंडी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने रांची में छात्रों के आंदोलन को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों को भड़काते हैं, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने नहीं जाते।
- मणिमहेश यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलें, प्लास्टिक पैकेट और तंबाकू उत्पाद बैन
मणिमहेश यात्रा 2026 से पहले चंबा जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों, प्लास्टिक पैकेटों और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य करते हुए मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की है।
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दिखाई 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, बोले- HRTC का बेड़ा होगा पूरी तरह ग्रीन
बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार करीब 300 इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की गई हैं। सरकार का लक्ष्य ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देकर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाना है।
- चंबा में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। होली तहसील के हीलिंग नाले के पास ऑल्टो कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- Himachal Education Department Action: शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्रों से मारपीट के दोषी टीजीटी मोहिंदर सिंह अनिवार्य सेवानिवृत्त
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में कांगड़ा के टीजीटी (नॉन-मेडिकल) मोहिंदर सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया है। विभागीय जांच में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने, सरकारी दायित्वों की उपेक्षा और छात्रों से मारपीट के आरोप सिद्ध होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
- हिमाचल में नशे ने उजाड़े चार घर: छह दोस्तों में चार की मौत, दो युवाओं ने इलाज और परिवार के सहारे जीती जिंदगी
हिमाचल के घुमारवीं के एक युवक की आपबीती ने नशे की भयावह तस्वीर सामने रखी है। छह दोस्तों के समूह में चार युवाओं की नशे के कारण मौत हो गई, जबकि दो ने समय पर इलाज, काउंसलिंग और परिवार के सहयोग से नई जिंदगी हासिल की। विशेषज्ञों ने युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए शुरुआती लक्षण पहचानने और समय पर उपचार की अपील की है।
- हाईकमान को कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी, मीडिया पहले तथ्यों की पुष्टि करे: रजनी पाटिल
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस हाईकमान को रिपोर्ट सौंपने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है और मीडिया से तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने की अपील की है।
- बगनाल खड्ड में उफान से 15 कनाल मक्की की फसल तबाह, कई घरों में घुसा पानी
अंब विकास खंड की ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां में बगनाल खड्ड में आए उफान से 10 से 15 कनाल मक्की की फसल नष्ट हो गई। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत, खड्ड की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है।
- Himachal IAS Transfer 2026: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुल्लू को मिला कार्यवाहक उपायुक्त, 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल्लू के लिए कार्यवाहक उपायुक्त की नियुक्ति की है। एचपीएएस अधिकारी सुरजीत सिंह को उपायुक्त कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि पांच आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
- हिमाचल में आफत की बारिश: चंबा में थार पर पत्थर गिरने से पंजाब के पर्यटक की मौत, ऊना में कार बही, कई रास्ते ठप
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही का दौर जारी है। चंबा में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे होशियारपुर के पर्यटक की थार पर चट्टान गिरने से मौत हो गई, जबकि ऊना में खड्ड के तेज बहाव में कार बह गई। प्रदेशभर में 100 से ज्यादा सड़कें ठप हैं और मौसम विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
- कुल्लू में बड़ाग्रां नाले में गिरने से दो युवकों की मौत, सोलन बाइपास पर गहरी खाई में कार गिरने से दो घायल
हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल्लू-मनाली हाईवे पर पतलीकूहल के पास बाइक दुर्घटना में बड़ाग्रां नाले में गिरने से राजस्थान और पंजाब के दो मजदूरों की जान चली गई।
वहीं सोलन के कुमारहट्टी बाइपास पर 200 फीट गहरी खाई में कार गिरने से एजी ऑफिस शिमला के दो कर्मी घायल हो गए, जिन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
- हिमाचल: सैंज घाटी के शलवाड़ गांव पर भूस्खलन के बाद मंडराया फ्लैश फ्लड का खतरा, SDRF ने जारी किया अलर्ट
कुल्लू की सैंज घाटी के शलवाड़ नाले में भारी भूस्खलन के बाद एसडीआरएफ ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पहाड़ी के अत्यधिक अस्थिर होने के कारण बादल फटने जैसी स्थिति में भारी तबाही की आशंका जताई गई है।
- हिमाचल प्रदेश में जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों का वेतन 78% बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 60 हजार रुपये
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला। जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) और कॉन्ट्रेक्ट डॉक्टरों का मानदेय 33,660 रुपये से बढ़ाकर सीधे 60,000 रुपये प्रतिमाह किया गया।
- अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण पर स्थिति साफ: हिमाचल सरकार ने जारी किए नए निर्देश, नोट करें कट-ऑफ तिथि
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण केवल 30 सितंबर 2024 और 30 सितंबर 2025 की तय कट-ऑफ तिथियों के आधार पर ही होगा; काल्पनिक या पूर्व प्रभाव से कोई लाभ नहीं मिलेगा।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त, नए चुनाव आयुक्त और सीआईसी को लेकर सुगबुगाहट तेज
अनिल खाची के कार्यकाल समाप्ति के बाद हिमाचल प्रदेश में नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की तलाश शुरू हो गई है। पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का नाम दौड़ में आगे है, वहीं मुख्य सूचना आयुक्त और जल आयोग के अध्यक्ष पदों पर भी नई नियुक्तियों को लेकर कयासबाजी तेज है।
- Headline: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का अहम फैसला: भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के बाद असफल अभ्यर्थी नहीं दे सकता चयन को चुनौती
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने खारिज की चालक पद के अभ्यर्थी की अपील; कहा- परिणाम अनुकूल न आने पर प्रक्रिया में कमियां निकालना और एक ही समय पर सहमति व विरोध दोनों जताना तर्कसंगत नहीं।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुल्लू के डीसी और एसपी का तबादला, सुरजीत सिंह बने नए उपायुक्त
कसोल रेव पार्टी विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईकोर्ट के तबादले वाले फैसले को बरकरार रखने के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कुल्लू के डीसी अनुराग शर्मा की जगह सुरजीत सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि अभिषेक नए एसपी नियुक्त किए गए हैं।
- बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल राख, दो करोड़ की संपत्ति स्वाहा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जुखाला क्षेत्र स्थित गसौड गांव में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग में छह कमरे, आधुनिक इंटीरियर और करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
- ऊना में तेज बहाव में बही कार, दो युवकों ने छलांग लगाकर बचाई जान
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लगातार बारिश के बीच हरोली उपमंडल की पंडोगा खड्ड में एक कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दोनों युवकों ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- 2023 आपदा पीड़ितों को हिमाचल हाईकोर्ट से राहत, रिकवरी नोटिसों पर लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी राहत राशि के रिकवरी नोटिसों पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने निर्देश दिया कि संबंधित उपायुक्त आठ सप्ताह के भीतर सभी मामलों की दोबारा सुनवाई करें और प्रभावितों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दें।
- अपनी कमाई के मकान से भी सास को नहीं निकाल सकती बहू, मंडी के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि सास और बहू साझा गृहस्थी में साथ रह रही थीं, तो मकान बहू की निजी कमाई से खरीदा और बनाया गया होने के बावजूद सास को जबरन बेदखल नहीं किया जा सकता। अदालत ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए सास का संयुक्त कब्जा बहाल करने के निर्देश सही ठहराए।
- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विवाह के बाद नहीं छीनी जा सकती वन मित्र भर्ती की पात्रता, नीतू कुमारी को नियुक्ति के आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वन मित्र भर्ती मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की पात्रता आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर तय होगी।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान विवाह होने के कारण बीपीएल श्रेणी या स्थानीय निवास का दर्जा बदलने पर उम्मीदवार को नौकरी से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने नीतू कुमारी को तत्काल नियुक्ति देने और वरिष्ठता सहित वित्तीय लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
- मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा का हल्लाबोल, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुधवार को राजधानी शिमला का राजनीतिक माहौल गर्मा गया। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास कार्यों में कथित सुस्ती जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
- अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण पर शिक्षा विभाग का बड़ा स्पष्टीकरण, बैक डेट से नहीं मिलेगा लाभ
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रभावी तिथि को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। शिक्षा निदेशालय, शिमला की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों ने 30 सितंबर 2024 या 30 सितंबर 2025 तक दो वर्ष की निरंतर अनुबंध सेवा पूरी कर ली है,
उनका नियमितीकरण संबंधित कट-ऑफ तिथि से ही प्रभावी माना जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि नियमितीकरण का लाभ किसी भी स्थिति में बैक डेट या नोटेशनल आधार पर नहीं दिया जाएगा।
- मणिमहेश यात्रा पर मातम: श्रद्धालुओं की थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बकाणी के समीप पहाड़ी से अचानक विशाल पत्थर गिरने से श्रद्धालुओं की थार गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। पत्थर सीधे वाहन के सनरूफ पर गिरा, जिससे पंजाब के होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
- सरायली पुल से नीचे गिरा पानी का टैंकर, एक की मौत, दो घायल
बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरायली पुल पर एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पानी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
- पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर संसद की सख्ती, मार्क जुकरबर्ग से 3 दिन में बिना शर्त माफी की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ घंटों के लिए हटाए जाने का मामला अब राजनीतिक और संसदीय स्तर पर गंभीर रूप लेता जा रहा है। संसद की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
- हिमाचल में जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को बड़ी राहत, वेतन 33,660 से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रतिमाह
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए कॉन्ट्रैक्ट और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
- कांगड़ा में पटवारी की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से लौटते समय खाई में गिरी कार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सरकारी ड्यूटी से लौट रहे पटवारी प्रदीप कुमार की कार हादसे में मौत हो गई। पुलिस को तलाश के दौरान उनकी कार गहरी खाई में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का JE 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग के जूनियर इंजीनियर को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठेकेदार का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
- टांडा मेडिकल कॉलेज में मशीन खराब होने से इलाज अटका, BPL परिवार के बच्चों को मिली एक साल बाद ऑपरेशन की तारीख
टांडा मेडिकल कॉलेज के ENT विभाग में मशीन खराब होने के कारण चंबा से इलाज करवाने आए BPL परिवार के दो बच्चों का ऑपरेशन टल गया। परिजनों को करीब एक साल बाद की तारीख मिलने पर उन्होंने विभाग के बाहर प्रदर्शन किया। विभागाध्यक्ष ने बताया कि 83 लाख रुपये की एंडोस्कोपिक मशीन खराब होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
- बिलासपुर में बस से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब की 22 वर्षीय युवती गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने बलोह फोरलेन लिंक रोड पर एक बस की तलाशी के दौरान 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में पंजाब की 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
- चंबा में टाटा सूमो के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; 6 घायल, एक टांडा रेफर
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में ब्रेक फेल होने से टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकराकर गहरी खाई में गिरने से बचा लिया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
- हिमाचल Weather Update: 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की चेतावनी जारी की है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
- धर्मशाला कॉलेज के 100 वर्ष पूरे, शताब्दी समारोह की शुरुआत पौधारोपण अभियान से
धर्मशाला के ऐतिहासिक कॉलेज ने अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत पौधारोपण अभियान से हुई। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) पूरे वर्ष सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें देश-विदेश में कार्यरत पूर्व छात्र भी भाग लेंगे।
- भड़ोल पंचायत में विकास को लेकर विशेष बैठक, स्थायी पंचायत सचिव और पटवारी की नियुक्ति की उठी मांग
मंडी जिले की ग्राम पंचायत भड़ोल में आयोजित विशेष बैठक एवं मिलन समारोह में पंचायत विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। पंचायत प्रधान राजेश शर्मा ने स्थायी पंचायत सचिव और पटवारी की नियुक्ति की मांग उठाई, जबकि तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोप, राजेंद्र राणा ने सरकार से पूछे कई सवाल
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण, टेंडर प्रक्रिया, हॉस्टल निर्माण और सरकारी कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए कई सवाल उठाए।
- शिमला में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद: 1.120 किलो हेरोइन के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला के तारा देवी क्षेत्र में 1.120 किलोग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इसे वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी मान रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
- कीरतपुर-मनाली फोरलेन: झलोगी सुरंग की बढ़ेगी लंबाई, नए सिरे से बनेगा पोर्टल; दयोड सुरंगें तैयार
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वर्ष 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त झलोगी सुरंग की लंबाई बढ़ाई जाएगी और उसका पोर्टल नए स्थान पर बनाया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ की रिपोर्ट मिलने के बाद NHAI ने नया डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दयोड की दोनों सुरंगों का निर्माण पूरा हो चुका है।
- HP Police Constable Recruitment 2026: आयु सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 21 अगस्त
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष एकमुश्त छूट प्रदान की है। साथ ही 734 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी गई है।
- नरेश कुमार बने हिमाचल कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, खरगे की मंजूरी के बाद जारी हुई नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग का नया प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति हुई। मंडी जिले के नाचन से जुड़े नरेश कुमार ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वंचित वर्गों की आवाज उठाने की बात कही है।
- डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती पर जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल के विकास में सभी सरकारों के योगदान का होना चाहिए सम्मान
हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने प्रदेश को विकास की नई दिशा दी।
साथ ही उन्होंने सरकार से जयंती कार्यक्रम का दायरा बढ़ाने और सभी पूर्व सरकारों के योगदान को सम्मान देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर भी पलटवार किया।
- डॉ. वाई.एस. परमार जयंती पर बोले CM सुक्खू- आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रही सरकार, BJP के 16 विधायक हारेंगे
हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं प्रदेश निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की 120वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा और दावा किया कि अगली विधानसभा में भाजपा के 28 में से 16 विधायक चुनाव हार जाएंगे।
- राम मंदिर चंदा विवाद पर सतपाल रायजादा का पलटवार, बोले- पीरनिगाह मंदिर निधि की भी कराएं निष्पक्ष जांच
ऊना में राम मंदिर चंदा और पीरनिगाह मंदिर निधि को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उन्होंने दावा किया कि प्रशासनिक कार्यकाल में पीरनिगाह मंदिर निधि में तीन माह के भीतर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई थी।
- सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, महिला घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में मंगलवार सुबह एक कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- डॉ. वाई.एस. परमार ने हिमाचल को दी नई पहचान, उनका जीवन जनसेवा का आदर्श: सुमन भारती
हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रदेश के निर्माण, विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार के आदर्श और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी हर हिमाचली के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
- NGT का हिमाचल में पर्यावरण उल्लंघनों पर सख्त रुख, नालागढ़ की फार्मा कंपनी को नोटिस; सिरमौर में जांच के आदेश
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सोलन के नालागढ़ स्थित किइनवान प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कथित पर्यावरणीय उल्लंघनों के मामले में नोटिस जारी किया है। वहीं सिरमौर में जल स्रोतों के समीप कथित अवैध निर्माण और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन की शिकायतों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
- हिमाचल में 2027 से बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर: दिसंबर में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, जनवरी से शुरू होगा नया सत्र
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 से दसवीं और बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में होंगी और नया शैक्षणिक सत्र जनवरी से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा, खेल और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
- Nadaun Glass Sky Walk: नादौन में बनेगा हिमाचल का पहला ग्लास स्काई वॉक, 70 करोड़ की परियोजना से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
हमीरपुर के नादौन में ब्यास नदी के ऊपर हिमाचल प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वॉक बनाया जाएगा। करीब 70 करोड़ रुपये की एडीबी वित्तपोषित परियोजना में राफ्टिंग कॉम्प्लेक्स, टनल एक्वेरियम, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और अन्य आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अगले 10 दिनों में टेंडर जारी होने की संभावना है।
- भारत-ऑस्ट्रेलिया A महिला टेस्ट से पहले धर्मशाला स्टेडियम की पिचों का कायाकल्प, नई मिट्टी बिछाने का काम शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच 29 सितंबर से धर्मशाला में होने वाले मल्टी-डे टेस्ट मैच से पहले HPCA ने स्टेडियम की पिचों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। नई मिट्टी बिछाने, रोलिंग और आउटफील्ड तैयार करने के चलते फिलहाल अन्य क्रिकेट गतिविधियां और अंडर-19 कोचिंग कैंप रोक दिए गए हैं।
- डॉ. वाईएस परमार जयंती: सोलन में सिरमौर कल्याण मंच का अनूठा आयोजन, रक्तदान से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक होंगे कार्यक्रम
हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर सोलन में सिरमौर कल्याण मंच ने रक्तदान शिविर, कवि गोष्ठी, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मंच पिछले 24 वर्षों से सामाजिक सेवा और हिमाचली संस्कृति के माध्यम से डॉ. परमार को श्रद्धांजलि अर्पित करता आ रहा है।
- 'कृषि सिर्फ व्यवसाय नहीं, मेरी जीवनशैली है': रोहड़ू की लक्षिता शर्मा बनीं डिजिटल एप्पल मार्केटिंग की प्रेरणा
रोहड़ू की रहने वाली और FruitX में सहायक प्रबंधक लक्षिता शर्मा ने कहा कि कृषि और बागवानी उनके लिए केवल व्यवसाय नहीं बल्कि जीवनशैली है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर युवतियों को कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए डिजिटल और पारदर्शी सेब विपणन व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया।
- हिमाचल में ऋण के गारंटर बने शिक्षकों-कर्मचारियों से होगी बकाया राशि की वसूली, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
हिमाचल प्रदेश में ऋण मामलों में गारंटर बने शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से बकाया राशि की वसूली की जाएगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और DDO को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही दिव्यांगजनों की गृह ऋण योजना के प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए हैं।
- मानसून की मार से कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार सुस्त, होटल खाली; विंटर सीजन से कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद
लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। होटलों की ऑक्यूपेंसी 20 से 40 प्रतिशत तक सिमट गई है, जबकि पर्यटकों और वोल्वो बसों की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों को अब सितंबर के अंत और विंटर सीजन से उम्मीदें हैं।
- हमीरपुर में महात्मा गांधी और CM सुक्खू पर कथित अभद्र पोस्ट का मामला: सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, तकनीकी जांच शुरू
हमीरपुर में महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और मॉर्फ फोटो साझा करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की शिकायत पर दर्ज मामले में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच की जा रही है।
- डॉ. वाईएस परमार जयंती: नाहन में भाजपा मंडल ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर नाहन के यशवंत चौक में भाजपा मंडल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और डॉ. परमार के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
- मिशन-2027 की तैयारी में कांग्रेस तेज: 8 अगस्त को हिमाचल आएंगे AICC महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, संगठन और सरकार की होगी समीक्षा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मिशन-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। AICC संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल 8 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएंगे, जहां संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन समन्वय और विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर उच्चस्तरीय बैठकें होंगी।
- डॉ. वाई.एस. परमार की 118वीं जयंती: मेयर सुषमा शर्मा ने प्रदेश निर्माता को किया नमन, विकास के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार की 118वीं जयंती पर सोलन नगर निगम की मेयर सुषमा शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विकास मॉडल और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व से डॉ. परमार के आदर्शों पर चलकर जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।
- उपचुनाव नतीजों पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले- बदल रहा है जनता का मिजाज
तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजों पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बिहार और मध्यप्रदेश के परिणाम जनता के बदलते रुख का संकेत हैं। एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने नीट आंदोलन के बाद भाजपा के खिलाफ माहौल बनने का भी दावा किया।
- सुजानपुर में सेल्फी बनी हादसे की वजह, 17 वर्षीय युवती 100 फीट गहरी खाई में गिरी; पुलिस ने बचाई जान
हमीरपुर के सुजानपुर में सेल्फी लेते समय 17 वर्षीय युवती का पैर फिसल गया और वह व्यास नदी किनारे गहरी खाई में जा गिरी। झाड़ियों में फंसने से उसकी जान बच गई। पुलिस, दमकल और होमगार्ड की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
- अजय महाजन का राकेश पठानिया पर पलटवार, बोले- मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करें
नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मातृ एवं शिशु अस्पताल को लेकर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह करना बंद करें। उन्होंने परियोजना का श्रेय सामूहिक प्रयास को बताते हुए भाजपा पर शिलान्यास की राजनीति करने का आरोप लगाया।
- नाहन चौगान मैदान में मेलों के विरोध में उतरे व्यापारी, डीसी को सौंपा ज्ञापन
नाहन के व्यापारियों ने चौगान मैदान में लगातार आयोजित हो रहे मेलों और व्यावसायिक गतिविधियों का विरोध करते हुए उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि इससे मैदान की स्थिति खराब हो रही है, स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है और खिलाड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- पालमपुर में दो माह में पूरे होंगे लंबित विकास कार्य, विधायक आशीष बुटेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने विकासखंड स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित परियोजनाएं अगले दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने, बारिश से क्षतिग्रस्त डंगों के पुनर्निर्माण और पंचायतों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।
- विनय शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का संभाला कार्यभार
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति के बाद विनय शर्मा ने धर्मशाला में उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए डिजिटल व सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।