ऊना में तेज बहाव में बही कार, दो युवकों ने छलांग लगाकर बचाई जान

ऊना में तेज बहाव में बही कार, दो युवकों ने छलांग लगाकर बचाई जान
ऊना में तेज बहाव में बही कार, दो युवकों ने छलांग लगाकर बचाई जान

Published:

पंडोगा खड्ड के कॉजवे पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाली गई कार

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। हरोली उपमंडल की पंडोगा खड्ड में बने कॉजवे को पार करते समय एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई।

कार में सवार जिला चंबा के डलहौजी निवासी रोहित कुमार और उनके साथ पालमपुर (कांगड़ा) निवासी युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पंडोगा खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ गया था और कॉजवे पर तेज बहाव था। चालक रोहित कुमार बहाव की तीव्रता का सही अंदाजा नहीं लगा सके और कार पानी में फंस गई।

जब तक वह वाहन को पीछे मोड़ने का प्रयास करते, तब तक तेज धारा कार को करीब 100 मीटर तक बहाकर ले गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को खड्ड से बाहर निकाला गया।

क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश के कारण खड्डों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे कॉजवे पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि कार चालक से पूछताछ की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान जलस्तर बढ़े होने पर किसी भी कॉजवे या जलमग्न मार्ग को पार करने का प्रयास न करें।

Una News, Haroli, Pandoga Khadd, Himachal Rain, Car Swept Away, Flash Flood, Heavy Rain Himachal, Haroli DSP Mohan Rawat, Himachal Weather, Una Accident, Himachal News, Monsoon News, Himachal Rain Alert, Car Washed Away

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें