बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल राख, दो करोड़ की संपत्ति स्वाहा

बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल राख, दो करोड़ की संपत्ति स्वाहा
बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल राख, दो करोड़ की संपत्ति स्वाहा

Published:

जुखाला के गसौड गांव में देर रात लगी भीषण आग, छह कमरे और करोड़ों का सामान जलकर खाक

बिलासपुर। जिले के जुखाला क्षेत्र के गसौड गांव में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी तीसरी मंजिल जलकर राख हो गई।

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। मकान स्टोन क्रशर व्यवसायी महेंद्र कुमार का बताया जा रहा है। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ भूतल पर मौजूद थे, जबकि उनका बेटा, जो सामान्यतः तीसरी मंजिल पर रहता है, संयोगवश उस समय घर पर नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने-अपने बोरवेल और पानी के पंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।

ग्रामीणों की तत्परता से आग को नीचे की दो मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे मकान का बड़ा हिस्सा सुरक्षित बच गया। हालांकि तीसरी मंजिल पर बने छह कमरे पूरी तरह जल गए।

आग में फर्नीचर, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी, वाई-फाई सिस्टम सहित अन्य कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर आधुनिक लकड़ी का इंटीरियर और अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई थीं, जिन पर ही लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Bilaspur News, Jukhala Fire, Gasaud Village Fire, Himachal Fire News, Short Circuit Fire, House Fire Bilaspur, Property Loss, Fire Accident Himachal, Mahendra Kumar, Bilaspur Incident, Himachal News, Fire Department, Electrical Short Circuit, House Fire News

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें