विनय शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का संभाला कार्यभार

विनय शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का संभाला कार्यभार
विनय शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) का संभाला कार्यभार

Published:

पदोन्नति के बाद धर्मशाला में पदभार ग्रहण, बोले- डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति के बाद विनय शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कई जिलों में दे चुके हैं सेवाएं

विनय शर्मा इससे पहले हमीरपुर, मंडी, ऊना और धर्मशाला में जिला लोक संपर्क अधिकारी (DPRO) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से हमीरपुर जिले के नादौन (किटपल) के निवासी विनय शर्मा सरकारी सेवा में आने से पहले विभिन्न समाचार पत्रों में पत्रकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें हिंदी राजभाषा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवनियुक्त उपनिदेशक विनय शर्मा ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में प्रिंट मीडिया के साथ-साथ डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ी है। ऐसे में विभाग सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करते हुए आम जनता के साथ सीधा और प्रभावी संवाद स्थापित करेगा।

मीडिया के साथ बेहतर समन्वय पर रहेगा जोर

विनय शर्मा ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मीडिया संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी जनसंपर्क व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें