अजय महाजन का राकेश पठानिया पर पलटवार, बोले- मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करें

अजय महाजन का राकेश पठानिया पर पलटवार, बोले- मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करें
अजय महाजन का राकेश पठानिया पर पलटवार, बोले- मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करें

Published:

मातृ एवं शिशु अस्पताल पर श्रेय की राजनीति का लगाया आरोप, कहा- विकास कार्य किसी एक व्यक्ति की देन नहीं

नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मातृ एवं शिशु अस्पताल के मुद्दे पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री को मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद कर जनता को गुमराह करने की राजनीति से परहेज करना चाहिए।

महाजन ने कहा कि अस्पताल के लिए किए गए प्रयासों का वे सम्मान करते हैं, लेकिन पिछले दस वर्षों से केवल इसी परियोजना का राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और इसका श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता।

महाजन ने कहा कि मातृ एवं शिशु अस्पताल का शिलान्यास उस समय हुआ था जब प्रदेश में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री, कौल सिंह ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री और वे स्वयं नूरपुर के विधायक थे।

वहीं केंद्र में जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह परियोजना आगे बढ़ी थी, इसलिए किसी एक नेता द्वारा इसका पूरा श्रेय लेने का दावा करना उचित नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री को सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के प्रयोग की सलाह देते हुए कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिलान्यास और उद्घाटन की राजनीति अधिक हुई, जबकि कई परियोजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने जसूर बस स्टैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े-बड़े नेताओं द्वारा घोषणाएं की गईं, लेकिन परियोजना आज तक पूरी नहीं हो सकी।

महाजन ने कहा कि वे पिछले दस वर्षों से न विधायक हैं और न ही किसी सरकार का हिस्सा, इसके बावजूद नूरपुर क्षेत्र की अधूरी विकास योजनाओं को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी रुकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ाने की पहल होती है, तब पूर्व मंत्री अनावश्यक बयानबाजी शुरू कर देते हैं ताकि विकास कार्यों का श्रेय किसी और को न मिल सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें