सुजानपुर में सेल्फी बनी हादसे की वजह, 17 वर्षीय युवती 100 फीट गहरी खाई में गिरी; पुलिस ने बचाई जान

सुजानपुर में सेल्फी बनी हादसे की वजह, 17 वर्षीय युवती 100 फीट गहरी खाई में गिरी; पुलिस ने बचाई जान
सुजानपुर में सेल्फी बनी हादसे की वजह, 17 वर्षीय युवती 100 फीट गहरी खाई में गिरी; पुलिस ने बचाई जान

Published:

व्यास पुल के पास पैर फिसलने से झाड़ियों में फंसी युवती, पुलिस, दमकल और होमगार्ड की टीम ने चलाया सफल रेस्क्यू अभियान

हमीरपुर जिले के सुजानपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब व्यास पुल के समीप सेल्फी ले रही 17 वर्षीय युवती का पैर फिसल गया और वह व्यास नदी की ओर स्थित गहरी खाई में जा गिरी।

सौभाग्य से युवती नदी में गिरने के बजाय बीच रास्ते में झाड़ियों में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर सहायता के लिए लोगों को एकत्र किया।

इसी दौरान गश्त कर लौट रही सुजानपुर पुलिस की टीम के जवान विवेक शर्मा और कुलभूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ देखकर स्थिति का जायजा लिया और बिना अपनी जान की परवाह किए खड़ी ढलान से नीचे उतरकर युवती तक पहुंचने का प्रयास किया।

रेस्क्यू के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई। बाद में सुजानपुर थाना पुलिस, गृह रक्षा विभाग और दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने संयुक्त अभियान चलाकर युवती को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।

सुजानपुर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि घायल युवती जिला कांगड़ा के लंबा गांव की रहने वाली है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्राचीन प्राकृतिक जल स्रोत (गुफा) के पास सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई।

प्राथमिक उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल सुजानपुर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

रेस्क्यू अभियान में दमकल विभाग के चौकी प्रभारी राकेश कुमार, वाहन चालक मनोज कुमार तथा गृह रक्षा विभाग के हवलदार विजय कुमार, जोगिंदर सिंह और सनी कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस, दमकल और होमगार्ड की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते राहत अभियान शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें