हमीरपुर पुलिस के हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर को मिला डीजी डिस्क अवार्ड, 400 अपराधियों की गिरफ्तारी में निभाई अहम भूमिका

Published:

एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया, पीओ सेल की टीम के उत्कृष्ट कार्य और फरार अपराधियों की धरपकड़ की सराहना

जिला हमीरपुर पुलिस के लिए गर्व का अवसर रहा, जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पीओ सेल के हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर को वर्ष 2023 के डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने रवि ठाकुर को डीजी डिस्क पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा, डीएसपी नितिन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का बढ़ता है मनोबल: एसपी

एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 के लिए पीओ सेल के कर्मचारी रवि कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों और विभाग के प्रति समर्पण के लिए यह सम्मान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में बेहतर सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करना बेहद जरूरी है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

एसपी ने पीओ सेल की टीम की भी सराहना करते हुए कहा कि टीम द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है।

कई राज्यों में चलाए अभियान, 400 अपराधियों को पकड़ा

सम्मान मिलने के बाद हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी पीओ सेल टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और कोलकाता समेत कई राज्यों में जाकर अभियान चलाए हैं।

रवि ठाकुर ने बताया कि पीओ सेल की टीम अब तक विभिन्न मामलों में करीब 400 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि टीम भविष्य में भी अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें